{"_id":"57d26b9b4f1c1bce763177a8","slug":"panipat-police-got-production-warrant-of-asaram-bapu-and-narayan-sai-for-court-hearing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसाराम और नारायण साईं को पानीपत लाएगी पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसाराम और नारायण साईं को पानीपत लाएगी पुलिस, कोर्ट में होगी पेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
आसाराम बापू और नारायण साईं
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवाह महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला कराने के मुख्य आरोपी आसाराम और नारायण साईं को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पानीपत लाएगी। जज मुकेश कुमार की कोर्ट ने पिता-पुत्र का प्रोडक्शन वारंट जारी किया।
अब पुलिस आसाराम को 15 और नारायण साईं को 22 सितंबर को पानीपत कोर्ट में पेश करेगी। उधर पुलिस ने महेंद्र चावला पर गोली चलाने के आरोपी कार्तिक को कोर्ट में पेश किया। नारायण साईं को वीरवार को कोर्ट में पेश होना था। पेशी पर न आने के कारण कोर्ट ने उसका प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया।
नारायण साईं इस प्रयास में था कि उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गुजरात पुलिस ने नारायण साईं के पेश न होने के कारणों के संबंध में कोर्ट में लिखित जवाब भी दाखिल नहीं किया। इस वजह से कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया।

शूटर कार्तिक को अदालत में पेश किया गया
आसाराम बापू और नारायण साईं का शूटर कार्तिक पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने आसाराम व नारायण साईं के मुख्य शूटर कार्तिक को महेंद्र चावला पर गोली चलाने के मामले में कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि 11 मई 2015 को आसाराम व नारायण साईं प्रकरण के मुख्य गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर उसी के घर में घुसकर गोली चलाई थी।
पुलिस ने महेंद्र चावला के बयानों पर नारायण साईं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुजरात पुलिस ने एक साल बाद महेंद्र चावला समेत चार गवाहों को गोली मारने के आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया था। कार्तिक के खिलाफ पानीपत कोर्ट में भी केस विचाराधीन है।
नारायण साईं पानीपत कोर्ट में पेश नहीं हो पाए और न ही वीडियो कॉन्फे्रंसिंग से पेशी हो पाई है। आसाराम और नारायण साईं के लिए कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। आसाराम को 15 और नारायण साईं को 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होना है।
- सुमित अग्रवाल, वकील आसाराम और नारायण साईं प्रकरण