{"_id":"a6235794ab68b81ba185cb00b0dc28d6","slug":"panchkula-man-snatched-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला से लिफ्ट दी, चंडीगढ़ में नशा सुंघा लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला से लिफ्ट दी, चंडीगढ़ में नशा सुंघा लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला पल्लवी होटल से निकले एक व्यक्ति को देर रात लिफ्ट देने के बहाने चंडीगढ़ में नशीला पदार्थ सूँघाकर लूट लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर मौलीजागरां पुलिस ने डीडीआर दर्ज करके पंचकूला पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया। मौलीजागरां थाना प्रभारी के अनुसार शनिवार सुबह की है।
विज्ञापन
पीड़ित मौलीजागरां हाउस नंबर-2956 निवासी रजिंदर ने दर्ज करवाई। उसने बताया कि देर रात पंचकूला सेक्टर-5 पल्लवी होटल से निकला था। इस दौरान मेन रोड़ से एक कार वाले से लिफ्ट मांगी। आरोपी कार चालक ने बताया कि उसको मौलीजागरां की ओर जाना है। इसके बाद उसने मौलीजागरां निवाली रजिंदर को लिफ्ट दे दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार रास्ते में आरोपी ने उसको कुछ नशीला पदार्थ सूंघाकर मौलीजागरां के पास दो हजार कैश, मोबाइल सहित आईकार्ड लूट लिया। घटना के कुछ देर बाद होश आने पर पीड़ित ने अपने घर पहुंच कर वारदात की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। हालांकि, शुक्रवार शाम तक पंचकूला सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने चंडीगढ़ पुलिस से कोई केस ट्रांसफर होने से इनकार किया है।