फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula eto hanish gupta arrested by vigilence taking bribe

रिश्वत लेते पकड़े ETO की मुश्किलें बढ़ी, वॉयल सैंपल लेगी पुलिस

Fri, 26 Feb 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
panchkula eto hanish gupta arrested by vigilence taking bribe

बिना चेकिंग गाड़ी पास कराने को रिश्वत लेते पकड़े ईटीओ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वॉयस सैंपल लेने की मंजूरी मिल गई है। ईटीओ हनीष गुप्ता और एक अन्य आरोपी अमन को गुरुवार विजिलेंस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अपील की।

विज्ञापन


इस पर बचाव पक्ष ने इसका विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने विजिलेंस को इसकी मंजूरी दे दी। इसके बाद विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। इस पर कोर्ट ने हनीष और अमन को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सतबीर सिंह की शिकायत पर चंडीगढ़ विजिलेंस ने पंचकूला में तैनात ईटीओ हनीष गुप्ता और दलाल अमन को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया था। विजिलेंस को दी शिकायत में सतबीर सिंह ने बताया था कि वह स्क्रैप व्यापारी हैं और उनकी स्क्रैप की गाड़ियां चंडीगढ़ से हिमाचल के कालाअंब वाया पंचकूला होकर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप के अनुसार जब भी उनकी कोई गाड़ी निकलती है तो ईटीओ हनीष गुुप्ता उसे रोक लेते हैं और उन्हें जानबूझकर परेशान किया जाता है। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सेक्टर-36 निवासी अमन से हुई थी। उसने सतबीर सिंह से कहा कि वह ईटीओ से उनकी बातचीत करवाकर उनका समझौता करवा देगा।

इसके बाद उनकी गाड़ियां न रोकने की एवज में ईटीओ को 30 हजार रुपये देने की बात तय हुई। इसकी एवज में उनकी सभी गाड़ियां चेक किए बिना पास करवाने की बात तय हुई। इसके बाद सतबीर सिंह ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ विजिलेंस को दी।


विजिलेंस टीम ने बुधवार दोपहर में ट्रैप लगाकर पहले दलाल अमन को सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट से रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद पंचकूला स्थित ऑफिस में ट्रैप लगाकर आरोपी ईटीओ हनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed