पंजाब में नहीं थम रही नशा तस्करी: बीएसएफ ने पकड़ी साढ़े पांच किलो हेरोइन, तरनतारन से ड्रोन बरामद
सर्च अभियान दौरान रविवार सुबह सुरक्षा एजेंजियों को हेरोइन का एक बड़ा पैकेट मिला। खोलकर देखने पर इसमें ढाई किलो हेरोइन मिली। ड्रोन तड़के 4:10 बजे भारतीय सीमा में प्रवेश किया और हेरोइन का पैकेट फेंककर लौट रहा था। तभी आवाज सुनकर बीएसएफ जवानों ने उस पर फायरिंग की। मगर वह लौटने में कामयाब रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में बीएसएफ ने दो मामलों में साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद की है। एक माह मे करीब 225 किलो हेरोइन पकड़ गई है। बीएसएफ जवानों ने शनिवार शाम तरनतारन के सीमांत गांव राजोके के खेत से पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा है। वहीं, रविवार को तरनतारन के ही गांव अमीशा से 3.130 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
दूसरे मामले में फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे सीमांत गांव गट्टी राजोके के खेत में हेरोइन की खेप फेंक कर लौट रहा था कि बीएसएफ ने फायरिंग की। ड्रोन लौट गया लेकिन गांव के खेत से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए। इनमें ढाई किलो हेरोइन थी।
हेरोइन और ड्रग मनी समेत 19 तस्कर दबोचे
काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर और एसटीएफ ने तीन तस्करों को ढाई किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। वहीं फिरोजपुर पुलिस ने जिले के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को 760 ग्राम हेरोइन और 630 ग्राम नशीला पाउडर समेत गिरफ्तार किया है। उधर, अमृतसर में कैंटोनमेंट पुलिस ने साढ़े 13 लाख ड्रग मनी और 50 ग्राम हेरोइन समेत युवक को काबू किया है। जालंधर में देहात क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो तस्करों को 200 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।