{"_id":"572dd11c4f1c1bfd765cceb7","slug":"pakistan-smugglers-pakistan-border-cia-staff-police-remand-drugs-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर पकड़े पाक तस्करों ने रिमांड में कबूला सप्लाई का सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर पर पकड़े पाक तस्करों ने रिमांड में कबूला सप्लाई का सच
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर।
Updated Mon, 09 May 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
pakistan border
पाकिस्तान से भारत की ओर नशे की सप्लाई करने वाले तस्करों ने पुलिस रिमांड के दौरान सीआईए स्टाफ के समक्ष कई अहम खुलासे किए हैं। सीआईए स्टाफ इंचार्ज छिंद्र सिंह ने बताया कि करतार सिंह पुत्र दीवान सिंह वासी जलालवाला को और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर इनसे एक किलो हेरोइन, दो पाकिस्तानी सिम कार्ड और तस्करी से कमाए गए पैसे से बनाए 500 ग्राम सोने के आभूषण और बाइक बरामद करके इनके खिलाफ 28 अप्रैल को सदर थाना में मामला दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड दौरान करतार सिंह ने माना कि वह अपने दो साथियों बगीचा सिंह व मलूक सिंह के साथ मिलकर भारत पाकिस्तान बार्डर पर लगी कांटेदार तार पर मौका देखकर पिछले कुछ समय से पांच किलो हेरोइन की तस्करी कर चुके हैं। पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन का वह अपने चाचा वजीर सिंह व बूटा सिंह से मिलकर तस्करी का धंधा करता रहा। करतार सिंह हेरोइन तस्करी सीमा सुरक्षा बल के ओपी टावर पर तैनात जवानों की ड्यूटी बदलते समय मौका देखकर करता था।