{"_id":"639c584c5efd5a7e022bc746","slug":"painter-dead-body-found-in-kali-bein-after-five-days-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: पांच दिन बाद काली बेईं में मिला पेंटर का शव, SDRF की टीम ने निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: पांच दिन बाद काली बेईं में मिला पेंटर का शव, SDRF की टीम ने निकाला
Fri, 16 Dec 2022 05:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:09 PM IST
सार
डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सुखविंदर सिंह ने शव मिलने की पुष्टि की और बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव निकाला है। फिलहाल विक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
कपूरथला के गांव दौलतपुर में काली बेईं में पांच दिन पहले डूबे 22 वर्षीय पेंटर का शव मिल गया है। पानी के नीचे बूटी में शव फंसा था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पीएपी की एसडीआरएफ की टीम ने निकाला है। इससे पहले युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की 19 जवानों की टीम लगी थी लेकिन कोई भी सुराग न मिलने के कारण वह गुरुवार को लौट गई।
विज्ञापन
पांच दिन पहले कपूरथला के गांव दौलतपुर निवासी पेंटर विक्की गांव से गुजरने वाली काली बेईं में डूब गया था। परिजनों के अनुसार उसको बेईं में कोई चमकदार चीज दिखाई दी थी। उसे निकालने ही वह बेईं में कूदा था लेकिन वह ऊपर नहीं आया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने विक्की की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया था।
विज्ञापन
बेईं में दोनों टीमों के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन एनडीआरएफ की टीम के लौटने के बाद शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एसडीआरएफ की टीम ने काली बेईं में डूबे युवक विक्की का शव को निकाल लिया। शव पानी के नीचे बूटी में फंसा था। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सुखविंदर सिंह ने शव मिलने की पुष्टि की और बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव निकाला है। फिलहाल विक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन