{"_id":"589e19834f1c1b7b37378a6c","slug":"overcome-with-50-000-robbers-hijacked-car-mohali-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर 50,000 लूटने वाले कार समेत काबू, आरोपी बिहार के रहने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर 50,000 लूटने वाले कार समेत काबू, आरोपी बिहार के रहने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
अगवा कर 50,000 लूटने वाले कार समेत काबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बैंक के बाहर से युवक को अगवा कर पचास हजार लूटने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भजन महतो (19) और राजकुमार (19) निवासी बिहार व हाल निवासी ईंटा बस्ती लुधियाना के रूप में हुई है। जबकि कार चालक सुरिंदर सिंह (30) भी लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए 50 में से 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी परमिंदर सिंह पंडाल ने यह दावा किया। इस मौके पर सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अतुल सोनी भी मौजूद रहे।
एसपी सिटी ने फेज-4 स्थित साइबर सेल की बिल्डिंग में पत्रकार वार्ता में बताया कि वीरवार को फेज-1 में फ्रेंको होटल के पास हुई लूट के बाद गाड़ी का नंबर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उन्हें मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने लुधियाना में दबिश दी और आरोपियों को कार समेत काबू कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही उन्होंने नाभा और मालेरकोटला में भी वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। एसपी ने बताया कि अब पुलिस रिमांड में लेकर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों ने बताया वह वीरवार को कार से फेज-1 फ्रैंको होटल के पास पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने बैंक के बाहर रेकी की। इसके बाद अर्जुन बैंक के अंदर गया था। उस पर उनकी नजर पड़ गई। फिर भजन भी बैंक के अंदर गया और अर्जुन को पकड़ लिया। अर्जुन से कहा कि उनके पास से 500-500 के नोट हैं, उससे वह अदला-बदली कर ले। इस पर दोनों में वाद-विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी अर्जुन को कार तक ले आए और जबरदस्ती कार में लेकर चले गए। इसके बाद लाइटों के पास कार से फेंककर फरार हो गए।

नाभा और मालेरकोटला में भी आरोपी वारदात को दे चुके हैं अंजाम
अगवा कर 50,000 लूटने वाले कार समेत काबू
- फोटो : अमर उजाला
पहले से ही पंजाब में रह रहे थे
एसपी के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वह पंजाब में काफी समय से रह रहे हैं, कुछ दिन के लिए बिहार गए थे। 15 दिन पहले ही वह लुधियाना आए थे।
किराए की कार में देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि जो कार उन्होंने वारदात में इस्तेमाल की थी, वह लुधियाना से किराये पर ली थी। कार मालिक सोनू से आरोपियों की जान पहचान थी। उन्होंने सोनू को बताया था कि वह सड़कों पर होर्डिंग लगाने का काम करते हैं।
ड्राइवर को भी देते थे पैसे
कार चालक सुरिंदर टैक्सी मालिक के पास दो महीने से काम कर रहा था। उसे करीब चार हजार रुपये वेतन मिलता था। उसे पता था कि आरोपी लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। उसे हर वारदात के बाद दो से तीन हजार फ्री में किराये के अलावा मिल जाते थे।
एक घंटा पहले आते थे वारदात वाली जगह पर
पुलिस ने बताया कि वह जिस इलाके में वारदात को अंजाम देते थे, वहां पर करीब एक घंटा पहले पहुंच जाते थे। उस इलाके में रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे।
बैंक में आने वाले लोगों पर रखें नजर : एसपी सिटी
एसपी सिटी ने बैंक मैनेजरों से अपील की है कि वह बैंकों में सुरक्षा के लिए स्टाफ रखें। सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग करें। वहीं, बैंक में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पूरी सुरक्षा में पैसे भेजें
एसपी ने बताया कि वह जल्द ही बैंकों और मनी एक्सचेंजर के साथ मीटिंग करेंगे। उन्हें कहा जाएगा कि वह पूरी सुरक्षा व गाड़ी में पैसे को एक से दूसरे स्थान पर भेजें। अगर किसी के पास सुविधा नहीं है तो लोकल थाने की तरफ से भी मदद मुहैया करवाई जाएगी।