फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opposed of molestation with girlfriends, shot to man

गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवकों ने मार दी गोली

Mon, 26 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
opposed of molestation with girlfriends, shot to man

गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ का विरोध जताना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक जब गर्लफ्रेंड को सेक्टर-8 के स्कोर डिस्कोथेक से सेक्टर-38 छोड़ने जा रहा था तो छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने कार से उनकी जीप का पीछा किया और युवक पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


गोली युवक के पेट में लगी है। उसे जीएमएसएच-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं युवकों ने कार पर जो नंबर लगाया था, वह मोटरसाइकिल का निकला है।
विज्ञापन


खुद जीप चलाकर पहुंचा अस्पताल
पीड़ित की पहचान डेराबस्सी निवासी दीपक सैनी के रूप में हुई है और लड़की सेक्टर-38 में रहती है। दीपक रात को उसे छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे डिस्को से बाहर निकले। वरना कार में सवार चार युवकों ने लड़की पर कमेंट करने शुरू कर दिए। बाद में उन्होंने जीप के साथ-साथ गाड़ी लगा ली और उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब युवक ने उनका विरोध जताया तो सेक्टर-17/22 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचकर उन्होंने लड़के पर फायरिंग कर दी। इसके बाद लड़का खुद जीप चलाकर जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचा। उसकी गर्लफ्रेंड भी साथ में थी।

आरोपी जिस वरना गाड़ी में फरार हुए, उस गाड़ी का नंबर फर्जी

opposed of molestation with girlfriends, shot to man

अस्पताल पहुंचकर दीपक सैनी ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर डीएसपी संजय शेरावत और एरिया के एसएचओ उदयपाल अस्पताल पहुंचे। एसएचओ लड़की को लेकर मौके पर लेकर गए और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि लड़के जिस वरना गाड़ी में फरार हुए थे, उस गाड़ी का नंबर पीबी 02सीएन-3298 फर्जी है। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि दीपक को .32 बोर की गोली लगी है।

दीपक सैनी ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक जीरकपुर केरहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि लड़कों को पकड़ने के लिए दो टीमें भेजी गईं हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पहले स्कोर के सामने हुई थी फायरिंग
इसी साल 31 मई को सेक्टर-8 में स्कोर डिस्को के बाहर ही चार लड़कों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक लड़की समेत तीन को घायल कर दिया था। पुलिस अभी तक एक आरोपी को ही पकड़ पाई है और तीन फरार हैं। वे अपनी कार डिस्कोथेक के बाहर छोड़कर चले गए थे और गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed