{"_id":"56ffcfc44f1c1bf66cf001fc","slug":"online-shoping-smartphone-online-fraud-cybercrime-pathankot-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन की ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले ये खबर पढ़ लें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मार्टफोन की ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले ये खबर पढ़ लें
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट।
Updated Sat, 02 Apr 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
डाकखाना पठानकोट में कुरियर पेमेंट रूकवाने की याचिका देते हुए पीड़ित व उसके साथी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दस हजार का स्मार्ट फोन सस्ते में देने का झांसा देकर एक युवक से 3150 रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए युवक का आरोप है कि कोरियर में फोन की बजाय दो मूर्तियां ही निकली हैं। केस दर्ज करने को लेकर थाना डिवीजन नंबर एक और दो के बीच ढाई घंटे तक विवाद की स्थिति रही। बाद में थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने केस दर्ज किया।
पुलिस को गई शिकायत में प्रदीप निवासी सुंदर नगर ने बताया कि लगभग दस दिन पहले उसके बाद एक कॉल आई थी, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए लगी ड्रा स्कीम का विजेता बताकर दस हजार की कीमत वाला स्मा र्टफोन मात्र 3150 में ईनाम के रूप में देने की बात कही। उसने घर का पता यह कहकर ले लिया कि ईनाम कोरियर से भेजा जायेगा।
इसके करीब तीन-चार दिन बाद फिर फोन आया और उसने मोबाईल का रंग चुनने को कहा। इसकेकरीब छह-सात दिन बाद शनिवार को भारतीय डाक की कोरियर सर्विस की ओर से एक कोरियर उनके घर पर आया जिसे उन्होंने 3150 रुपये अदा कर ले लिया। कोरियर खोलने पर उसमें से मोबाइल फोन की बजाये सिर्फ भगवान की दो मूर्तियां निकली। इसके बाद वह व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान भारत महाजन व वाइस प्रधान राजीव महाजन, महासचिव अमित नैय्यर, डॉ संजय के साथ मिलकर डाकखाना पठानकोट में कोरियर की अदा की गई राशि रुकवाने के लिए शिकायत भी दी। कोरियर पर भेजने वाले का पता वाईवी ब्रदर्स गांव नहारपुर रोहिनी सेक्टर- 7, नई दिल्ली अर्जित है। थाना डिवीजन नं 1 के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया शिकायत दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।