{"_id":"58b2d0e64f1c1b2e02830960","slug":"one-year-prisonment-to-boy-he-robbed-iphone-from-office-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन चोरी करने वाले आफिस ब्वॉय को एक साल की कैद, इस तरह चुराया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईफोन चोरी करने वाले आफिस ब्वॉय को एक साल की कैद, इस तरह चुराया था
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Feb 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी पार्क स्थित एक प्राइवेंट कंपनी में बतौर आफिस ब्वॉय रहते हुए आई-फोन चोरी करने वाले को जिला अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 500 रुपये आर्थिक जुर्माना लगाया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने दोषी दलबीर सिंह निवासी किशनगढ़ के खिलाफ अक्तूबर 2014 में कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
आईटी पार्क स्थित कंपनी ट्रिगमा सॉल्यूशन नामक कंपनी के एचआर मैनेजर की ओर मनीमाजरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उनके आफिस में काम करने वाले आफिस ब्वॉय दलबीर सिंह ने आफिस से आई-फोन चोरी कर लिया। इससे पहले भी अगस्त और सितंबर में आफिस से दो सैमसैंग के महंगे फोन चोरी हुए थे। इसके अलावा फरवरी में भी एक विडोज फोन चोरी हुआ था।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार उन्हें शक था कि वह फोन भी दलबीर ने ही चोरी किए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद दलबीर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने फोन चोरी करने की बात कबूली थी। साथ ही कबूला था कि पहले चोरी हुए फोन भी उसी ने चोरी किए हैं। पुलिस को उसकी निशानदेही पर आई-फोन बरामद हो गया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।