फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One woman killed and two injured in road accident in Kapurthala

Kapurthala News: गांव भीला के पास ट्रक से भिड़ी एक्टिवा, हादसे का शिकार हुईं तीन बहनें, एक की मौत, दो घायल

Sat, 31 Dec 2022 02:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 02:56 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक महिला अमनदीप कौर का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

विज्ञापन
One woman killed and two injured in road accident in Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपूरथला में गांव भीला के नजदीक शनिवार सुबह धुंध के कारण एक एक्टिवा और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार तीन बहनों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। एक्टिवा सवार तीनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव मेहमदवाल निवासी तीन बहने अमनदीप कौर, कमलदीप कौर और पवनदीप कौर अपनी एक्टिवा पर आईटीसी कंपनी में काम पर जा रही थीं। धुंध के चलते गांव भीला के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर तीनों बहनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस बात की पुष्टि 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनदीप सिंह और पायलट तरसेम सिंह ने की है। 
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवदीप सिंह ने अमनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलदीप कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ तीसरी घायल महिला पवनदीप कौर का उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक महिला अमनदीप कौर का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed