फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one side lover murder school girl and killed himself

एकतरफा प्यार में आशिक की खौफनाक हरकत

Thu, 16 Apr 2015 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Thu, 16 Apr 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
one side lover murder school girl and killed himself

एकतरफा प्यार में आशिक की खौफनाक हरकत देखने को मिली। स्कूली छात्रा की हत्या करने के बाद वह ट्रेन के आगे कूद गया। ये सनसनीखेज वारदात पंजाब के खन्ना में हुई।

विज्ञापन


खन्ना के खाटका मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने बुधवार को दिन दहाड़े स्कूली छात्रा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी भाग कर ट्रेन के आगे कूद कर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच के बाद मोहल्ला खाटका में रहने वाली पूजा 15 और आरोपी दीप यादव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी खन्ना के एसएचओ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने कहा कि पूजा और दीप यादव के परिजन मूल रूप से बिहार के जिला मोकामा के रहने वाले थे। वह खन्ना में काफी समय से रह रहे थे। पूजा इलाके के एक निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा थी।

भाग कर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी

one side lover murder school girl and killed himself

इंस्पेक्टर ने कहा कि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि दीप यादव पूजा से एक तरफा प्यार करता था, लेकिन पूजा उसे पसंद नहीं करती थी। वह पिछले काफी समय से उसके पीछे पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पूजा के घर वालों को या फिर दीप के घर वालों ने प्रेम संबंधों जैसी कोई बात नहीं बताई है।

दीप को पूजा के स्कूल जाने के समय और छुट्टी से घर लौटने का समय मालूम था। बुधवार की दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद पूजा अपने घर लौट रही थी। जब वह घर के पास चौक में पहुंची तो सामने से आए दीप ने तेजधार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। वह गांव भट्टियां के पास बनी रेलवे लाइनों पर पहुंचा और वहां से गुजर रही ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने दीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जीआरपी की पुलिस दीप के शव का पोस्टमार्टम भी वीरवार को कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed