{"_id":"63960e73e619ce31770baa7b","slug":"one-person-injured-in-bullet-fired-at-wedding-ceremony-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar News: विवाह समारोह में चली गोली, एक व्यक्ति घायल, सरपंच समेत पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar News: विवाह समारोह में चली गोली, एक व्यक्ति घायल, सरपंच समेत पांच के खिलाफ केस
Sun, 11 Dec 2022 10:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:40 PM IST
सार
डीएसपी ने बताया कि घायल गुरलाल सिंह संधू के भाई गुरसेवक सिंह के बयान पर गोली चलाने वाले गांव मानी सिंह वाला के सरपंच हरमेश सिंह, उसके भाई गुरनेक सिंह को नामजद किया है। तीन अज्ञात पर भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर में मलोट रोड पर स्थित नारायणगढ़ पैलेस में विवाह समारोह दौरान भंगड़ा करते समय मामूली बात पर चली गोली से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि गोली घायल व्यक्ति की छाती के आर-पार निकल गई। जिस कारण उसकी हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष के लोग दूल्हे की तरफ से बारात में आए थे। घायल व्यक्ति फाइनेंस कंपनी का मालिक बताया जाता है, जिसकी पहचान गुरलाल सिंह संधू निवासी गट्टा बादशाह (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। घायल गुरलाल के रिश्तेदार ने बताया कि वे फिरोजपुर के गांव गट्टा बादशाह से मुक्तसर के नारायणगढ़ पैलेस में बारात के साथ आए थे।
विज्ञापन
यहां वह सभी दोस्त व रिश्तेदार डीजे पर भंगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान मंच संचालक बार-बार गुरलाल व उनके अन्य दोस्तों का नाम अनाउंस कर रहा था। जिससे दूसरे ग्रुप में भंगड़ा कर रहे फरीदकोट के गांव मनीवाल निवासी युवक तैश में आ गया और गुरलाल के साथ गाली-गलौज करने लगे। इनमें से एक ने पिस्टल निकाल कर गुरलाल की छाती में सीधी गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली छाती के आर-पार निकल गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन घायल अवस्था में गुरलाल को मुक्तसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस और डीएसपी जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि घायल गुरलाल सिंह संधू के भाई गुरसेवक सिंह के बयान पर गोली चलाने वाले गांव मानी सिंह वाला के सरपंच हरमेश सिंह, उसके भाई गुरनेक सिंह को नामजद किया है। तीन अज्ञात पर भी केस दर्ज किया है।