फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Dead due to Rash Driving

रैश ड्राइविंग करने से पहले ये खबर पढ़ लो

Wed, 03 Sep 2014 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Sep 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
One Dead due to Rash Driving

सड़क पर रैश ड्राइविंग करने से पहले नौजवानों ये खबर जरूर पढ़ लेना। रैश ड्राइविंग पल भर में जिंदगी का खात्मा कर सकती है। जी हां, रैश ड्राइविंग का ऐसा ही एक हादसा चंडीगढ़ में हुआ है।

विज्ञापन


यहां लापरवाही से रैश ड्राइविंग कर रहे मोटरसाइकिल और स्कूटर सवार युवक सेक्टर-42 के पैट्रोल पंप के पास आपस में ही भिड़ गए। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठे युवक, स्कूटर सवार और उसके पीछे बैठे युवक घायल हो गए, जिनका सेक्टर-16 के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

आपस में दोस्त थे हादसे के शिकार

One Dead due to Rash Driving

हादसे के शिकार सभी युवक आपस में दोस्त हैं। सेक्टर-36 पुलिस ने मृतक मयंक दक्ष और स्कूटर सवार रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मयंक सेक्टर-42 से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था।

मयंक ही मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस को दिए बयानों में मध्य प्रदेश निवासी सत्यम ने बताया कि वह कुछ दिनों से सेक्टर-41 में अपने दोस्त मयंक के पास ठहरा हुआ था।

मना करने पर भी नहीं माने रैश्‍ा ड्राइविंग करने से

One Dead due to Rash Driving

रविवार देर रात वह मोटरसाइकिल पर सेक्टर-43 बस स्टैंड पर खाना खाने जा रहे थे और उनके साथ अलग से स्कूटर पर दो दोस्त रिंकू और पुनीत भी थे।

सत्यम ने कहा कि मयंक और रिंकू रैश ड्राइविंग कर रहे थे जिसके लिए उन दोनों को मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं माने और सेक्टर-42 के पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर लगने के बाद सभी नीचे गिर गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने मयंक को मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed