फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   on name of marriage rape with woman from 2 years

डेढ़ साल तक 'पाप', बच्चा हुआ, बोला मैं नहीं बाप

Fri, 27 Feb 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
on name of marriage rape with woman from 2 years

शादी का झांसा देकर पहले तो डेढ़ साल से विधवा की आबरू से खेलता रहा। अब बच्चा जन्मा तो उसे अपनाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चे का डीएनए टेस्ट कराएगी।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है। विधवा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की नवंबर 2012 में बीमारी से मौत हो गई थी। जब उसका पति जीवित था तभी से वह अपने परिवार वालों से अलग मकान बनाकर रहती है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे उसकी बेटी को मारने व शादी करने का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। पिछले करीब डेढ़ साल से उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। अब वह गर्भवती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 फरवरी को उक्त व्यक्ति उसे शादी करने की बात कहकर महेंद्रगढ़ ले गया। जहां जूस में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया। अस्पताल में उसे बच्चा हुआ।

बच्चे के बाप का पता लगाने को होगा डीएनए टेस्ट

on name of marriage rape with woman from 2 years

पीड़िता के भाई ने बताया कि सूचना मिलते ही वे महेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचे। जहां बताया गया कि इस नाम की यहां कोई महिला नहीं है। काफी इंतजार के बाद उक्त युवक उसकी बहन को लेकर बाहर निकला। उन्हें लगा कि गर्भपात करवाया है।

जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया तो एक चिकित्सक अंदर से एक बच्चा लेकर आया और बताया कि यह उसकी बहन का बच्चा है। उसकी बहन की हालत ठीक नहीं होने के कारण वे अस्पताल से तुरंत नहीं ला सके। बुधवार को वे वापस लौटे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले में सदर थाना से एसएचओ रमेश कुमार व जांच अधिकारी महिला एएसआई कृष्णा देवी ने बताया कि महिला के पास चार दिन का बच्चा है। महिला का कहना है कि यह बच्चा उक्त व्यक्ति का है जबकि व्यक्ति इंकार कर रहा है।

जांच की जा रही है और डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। फिलहाल महिला की शिकायत पर व्यक्ति जितेंद्र, उसके सहयोगी डा. संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed