फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old Man Murdered after loot in Abohar

Punjab Murder: बुजुर्ग की हत्या कर ट्रैक्टर ट्राली लूटी, अबोहर में देर रात हुई वारदात, जांच शुरू

Thu, 22 Jun 2023 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 09:49 AM IST
सार

लूटपाट की नियत से घर में घुसे लुटेरे वृद्ध व्यक्ति की हत्या करके ट्रैक्टर लूट ले गए। मृतक की पहचान करतार सिंह (80) पुत्र सौदागर सिंह के तौर पर हुई है। करतार सिंह अपने खेत में था, जब लुटेरे घुसे।

विज्ञापन
Old Man Murdered after loot in Abohar
हत्या के बाद जांच करती पुलिस और विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अबोहर के नजदीकी गांव सीड फार्म के बाबा जीवन सिंह नगर में बुधवार रात लुटेरों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। हत्या का पता सुबह चला तो आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। मामले का पता नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार को चला तो उन्होंने मौके पर पहुंच एसएसपी व डीएसी को सूचना दी जिसके बाद एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


एसएसपी अवनीत कौर ने बताया कि लुटेरे ट्रैक्टर ट्राली को किस रास्ते लेकर गए, इस बात की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा व इसके लिए अलग अलग टीमों का गठन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moga: मोगा में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर हमला, मां घायल, लुधियाना DMC रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


80 वर्षीय करतार सिंह पुत्र सौदागर सिंह निवासी कच्चा सीड फार्म बाबा जीवन सिंह नगर में खेतों में बने कमरों में सोया हुआ था। रात को लुटेरे लूट की नीयत से घुसे व बुजुर्ग को चारपाई से बांध कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। परिजनों को हत्या का पता सुबह चला तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। 

एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने मौके पर पहुंच कर जायजा लेकर खेतों में जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है व इसके लिए अलग अलग टीमों का गठन कर दिया गया है व जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed