फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   old lady crushed by truck at sangrur at punjab

सड़क पर बिखरा अनाज इकट्ठा कर रही थी बुजुर्ग महिला, मौत ले गई आकर

Sat, 18 Mar 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sat, 18 Mar 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
old lady crushed by truck at sangrur at punjab
शव
पेट भरने के लिए सड़क पर बिखरा अनाज इकट्ठा कर रही थी बुजुर्ग महिला कि मौत आकर उसे ले गई। ट्रक ने बेरहमी से कुचल डाला। घटना पंजाब के संगरूर की है। लहरागागा में रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में अनाज भरने के लिए लगे स्पेशल ट्रक के नीचे आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला सड़क पर बिखरे अनाज को इकट्ठा कर रही थी। जानकारी के मुताबिक लहरागागा की खाई बस्ती की रहने वाली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला नानकी देवी रेलवे स्टेशन पर लगी ट्रकों से सड़क पर बिखरे अनाज को इकट्ठा करने में लगी हुई थी। इसी दौरान अनाज की ढुलाई कर रहे एक ट्रक के नीचे वह आ गई।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लहरागागा रेलवे पुलिस के इंचार्ज गेला सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मूनक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक महिला के परिवार वालों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed