फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oil Tanker and Bus Accident, Tanker Driver Dead

टैंकर व बस की टक्कर, टैंकर चालक की मौत

Fri, 23 May 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 23 May 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
Oil Tanker and Bus Accident, Tanker Driver Dead

अमृतसर-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर जालंधर से अमृतसर डीजल लेकर जा रहे टैंकर तथा बस के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में टैंकर चालक की मौत हो गई। इस टक्कर के दौरान बस में सवार सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


सवारियों का कहना है कि यह टक्कर बस चालक को नींद आने के कारण हुई है जबकि पुलिस का कहना है कि यह हादसा ओवर टैक के कारण हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले गई जबकि इस घटना में घायल टैंकर चालक को गंभीर हालत में जालंधर रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जब यह टक्कर हुई थी तो उस समय में बस में 20 के करीब यात्री बैठे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से छतिग्रस्त हुए टैंकर से घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस टीम तथा फायर बिग्रेड पहुंची। इस टक्कर के बाद राष्ट्रीय मार्ग पर लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। बस पनसप डिपो की है। एसएचओ हरलीन सिंह का कहना है कि बस नंबर पीबी 046-एम-0211 तरनतारन से चंडीगढ़ जा रही थी। जब बस दूसरे किसी वाहन को ओवरटैक कर रही थी तो यह हादसा हो गया।

मगर, इस बस में सुभानपुर से बैठे यात्री जगतार सिंह का कहना है कि इस एक्सीडैंट का कारण ड्राइवर को आई नींद है। उसने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सीटों के बीच फंस गया।


इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन सुच्ची पिंड से अमृतसर तेल लेकर जा रहे टैंकर पीबी-08-डब्लयू-9006 के ड्राइवर शिंदर पुत्र आया बन, निवासी रामपुर, जिला गुरदासपुर बूरी तरह से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां सायंकाल के समय ड्राइवर की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed