{"_id":"da5477394b614aef464e98ae4433aeb3","slug":"offensive-messages-against-dera-mukhi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा मुखी के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा मुखी के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज, केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jun 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्स एप पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज करने वाले के खिलाफ सेक्टर-39 पुलिस ने सोमवार को आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर-39 पुलिस ने जिस नंबर से एसएमएस आया था, उसकी जांच रिपोर्ट साइबर सेल ने पुलिस को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी डेराबस्सी का निवासी है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मलोया निवासी अशोक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सेक्टर-39 पुलिस थाना कार्य वाहक थाना प्रभारी रंजीत ढिल्लो का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन