{"_id":"8df22eee10005d50f0633deba13e7c6a","slug":"obama-visits-high-alert-on-pakistan-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा दौरा: पाकिस्तानी सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओबामा दौरा: पाकिस्तानी सीमा पर हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 22 Jan 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की गणतंत्र दिवस पर भारत यात्रा को देखते हुए पंजाब से सटी पाकिस्तान सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमा पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पंजाब से पाकिस्तान की 553 किमी की सीमा सटी हुई है। इस सीमा से कई बार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आ रहे हैं ऐसे में आतंकवादी संगठन कोई हरकत न करें इसके लिए हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
आईजी बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर अनिल पालीवाल ने बताया कि सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर जितने भी संवेदनशील प्वाइंट हैं उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। वहां चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन