फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI student and his friend beaten up by miscreants in Raikot of Ludhiana

Punjab: न्यूजीलैंड से दी सुपारी, लुधियाना में NRI छात्र को बदमाशों ने पीटा, वीडियो भी लाइव कर दिखाया

Wed, 05 Apr 2023 07:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Apr 2023 07:07 PM IST
सार

हमलावरों में एक युवक लाइव वीडियो बनाकर न्यूजीलैंड में बैठे दीपक को दिखाता रहा। हमला करने वाले युवकों ने जान से मारने की धमकी दी और पिटाई को दीपक से पंगा लेने की कीमत बताया। हमलावरों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि अगर भविष्य में दीपक से पंगा लिया तो मारपीट नहीं होगी जान से मार देंगे।

विज्ञापन
NRI student and his friend beaten up by miscreants in Raikot of Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड से एक एनआरआई छात्र की सुपारी दी गई। इसके बाद उसे पंजाब के लुधियाना जिले के रायकोट क्षेत्र में पीटा गया। पीटने वालों ने लाइव वीडियो न्यूजीलैंड में बैठे सुपारी देने वालों को दिखाया।  

विज्ञापन


रायकोट सिटी पुलिस ने एनआरआई छात्र अमित शर्मा उर्फ कबीर निवासी गुरुतेग बहादुर कॉलोनी (संगरूर) की शिकायत पर न्यूजीलैंड में रहने वाले दीपक जोशी निवासी फाटक नंबर 21 पटियाला और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य साजिशकर्ता दीपक जोशी न्यूजीलैंड में है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में उपचाराधीन अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि हाल ही में वह न्यूजीलैंड से अपने घर संगरूर आया है। न्यूजीलैंड में किराये के मकान में उसके साथ अलग कमरे में दीपक की महिला दोस्त भी रहती है। दीपक उसे लेकर हमेशा उस पर शक करता और जान से मारने की धमकी देता। उसने दीपक की शिकायत न्यूजीलैंड पुलिस में कर दी जिस पर कार्रवाई भी हुई। इस घटना के बाद वह भारत आ गया। उसे किसी ने बताया कि रायकोट में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। अपने दोस्त सुरिंदर सिंह निवासी दिड़बा के साथ कार में रायकोट कपड़े खरीदने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगरूर वापसी के दौरान रायकोट बरनाला रोड पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के सामने ट्रैफिक जाम था। इसी दौरान दो कार में सवार करीब 10 युवक उनके पीछे लग गए। उसने अपनी कार किसी तरह कच्चे रास्ते से निकालकर तेज रफ्तार से चलानी शुरू की लेकिन आगे रास्ता बंद था। पीछा कर रहे युवकों ने आकर उसकी और दोस्त सुरिंदर की पिटाई की।  

एक युवक ने धमकाकर उसकी सोने की चेन भी लूट ली। हमलावरों में एक युवक लाइव वीडियो बनाकर न्यूजीलैंड में बैठे दीपक को दिखाता रहा। हमला करने वाले युवकों ने जान से मारने की धमकी दी और पिटाई को दीपक से पंगा लेने की कीमत बताया। हमलावरों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि अगर भविष्य में दीपक से पंगा लिया तो मारपीट नहीं होगी जान से मार देंगे।

थाना प्रभारी और मुकदमे के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो लाइव करने के चलते अन्य धारा के साथ 66-इ आईटी एक्ट 2008 भी लगाया गया है। दीपक जोशी के प्रत्यारोपण की कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।। इसके अलावा घटनास्थल के समीप मोबाइल फोन डंप भी उठाए जा रहे हैं। आरोपी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed