फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI arrested at airport on false charges by police

पंजाब पुलिस की करतूत जानकर चौंक जाएंगे आप

Sun, 04 Jan 2015 05:39 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 04 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
NRI arrested at airport on false charges by police

पंजाब पुलिस ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे पढ़कर कोई भी हैरान हो जाए। एक अकाली नेता के भाई व एनआरआई को फर्जी केस का हवाला देकर न सिर्फ भगोड़ा करार दिया, बल्कि उसकी गिरफ्तारी के लिए देश के हवाई अड्डों पर एलओसी भी जारी कर दी।

विज्ञापन


यही नहीं उसे काबू भी कर लिया गया, जब उसे थाने लाया गया तो पता चला कि उसके खिलाफ कोई केस ही दर्ज नहीं है। अब पीड़ित ने एनआरआई पुलिस विंग से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जसवीर सिंह पुत्र सौदागर सिंह निवासी गांव लंगेआना नया लंबे समय से जर्मनी में रह रहा है और उसका भाई बलवीर सिंह शिरोमणि अकाली दल बादल का नेता है। वह 19 दिसंबर को अमृतसर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गया तो उसे इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया और एयरपोर्ट पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवीर को बताया गया कि उसके खिलाफ मोगा जिले के थाना धर्मकोट में 2003 में एफआईआर नंबर 273 दर्ज है और उसकी पुलिस द्वारा एलओसी जारी की गई है। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस चौकी की सूचना पर थाना धर्मकोट पुलिस उसे यहां ले आई तो थाने की रिकार्ड में पड़ताल करने से पता लगा कि थाना धर्मकोट में 2003 में तो एफआईआर नंबर 273 दर्ज ही नहीं हुई। इस दौरान उसके रिश्तेदार और अकाली नेता गुरलाभ सिंह झंडेआना ने वरिष्ठ पुलिस आधिकारियों से बात की।

कबूतरबाजी का झूठा पर्चा हाईकोर्ट में खारिज

NRI arrested at airport on false charges by police

इस संबंध में थाना धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने कहा कि एलओसी के अंतर्गत एनआरआई को अमृतसर हवाई अड्डे से लाया गया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई केस नहीं था और न ही वह वांटेड था। इसलिए उसे छोड़ दिया गया।

वहीं एनआरआई के रिश्तेदारों ने बताया कि 2008 में भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जसवीर सिंह को हिरासत में लिया गया था और धर्मकोट पुलिस उसे दिल्ली से लेकर आई थी।

पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया गया था। जब एनआरआई ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट जाने की धमकी दी तो उसके खिलाफ थाना सिटी में कबूतरबाजी का झूठा पर्चा दर्ज कर दिया गया, जो बाद में हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
 
उधर 28 दिसंबर को एनआरआई संगत दर्शन मौके पर एनआरआई जगसीर सिंह गांव धूड़कोट टाहली ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को एनआरआई पुलिस पर तेल के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एनआरआई पुलिस विंग की आईजी गुरप्रीत दियो ने इस मामले की डीएसपी एनआरआई विंग मोगा से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed