{"_id":"3cccc23ab04554019d3f5e673241b2c6","slug":"now-porn-picture-upload-to-creat-faqe-facebook-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक की फेक आईडी पर अश्लील फोटो अपलोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक की फेक आईडी पर अश्लील फोटो अपलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 20 May 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि किसी शरारती तत्व ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर उनके पति और उनकी फोटो अपलोड कर दी है। यही नहीं आईडी के कवर पेज पर अश्लील फोटो लगा दी है। उस पर लगातार अश्लील कमेंट आ रहे हैं, जिससे वे काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल कर रहा है। सेक्टर-15 निवासी महिला ने शिकायत दी है कि एक व्यक्ति ने उनके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
इससे वह और उनके पति काफी परेशान हैं। उन्होंने अपने स्तर पर शरारती तत्व को काफी तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंत में उन्होंने सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज करर्वाई।
विज्ञापन
सेक्टर-11 थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए केस साइबर क्राइम सेल को ट्रांसफर कर दिया है। साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कई अहम सुराग मिले हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।