फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now admission open for distance course from Kurukshetra University

स्टूडेंट्स को फायदा, अब यहां से करें डिस्टेंस कोर्स

Fri, 04 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 04 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
now admission open for distance course from Kurukshetra University

डिस्टेंस की मान्यता को लेकर चल रही जद्दोजहद में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को हरी झंडी मिल गई है। मान्यता मिलने के बाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। हालांकि अभी एमडीयू को मान्यता नहीं मिली है, लेकिन प्रबंधन का दावा है कि इस सप्ताह ही डिस्टेंस की मान्यता मिल जाएगी।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र और एमडीयू यूनिवर्सिटी में काफी समय से डिस्टेंस की मान्यता को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों यूनिवर्सिटी यूजीसी के नियमों को पूरा नहीं कर पा रही थी। शर्त पूरी करने के बाद यूजीसी ने बुधवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मान्यता को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


फैशन डिजाइनिंग और डिफेंस के दो कोर्स बंद कर दिए गए हैं, जबकि बाकी कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स और लिट्रल एंटी कोर्सों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को मान्यता मिलने के बाद करीब 25 हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा। उधर, एमडीयू को अभी मान्यता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स और डायरेक्टर डिस्टेंस प्रो. नसीब सिंह गिल ने यूजीसी में जाकर अधिकारियों से बातचीत की। प्रो. गिल ने बताया कि उनकी सभी शर्तें पूरी कर दी गई हैं। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंदर यूजीसी की तरफ से मान्यता मिल जाएगी। गौरतलब है कि एमडीयू में प्रतिवर्ष लगभग पचास हजार से अधिक विद्यार्थी डिस्टेंस में एडमिशन लेते हैं।


प्रो. रजनीश कुमार शर्मा, डायरेक्टर डिस्टेंस, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने बताया कि यूनिवर्सिटी को यूजीसी से डिस्टेंस की मान्यता मिल गई है। यूनिवर्सिटी के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी यह बड़ी खुशखबरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed