{"_id":"324131ba3f4461c4781b2132f13d415e","slug":"notice-for-service-tax-before-flats-allot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट पर कब्जा चाहिए तो जमा करवाइए सर्विस टैक्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्लैट पर कब्जा चाहिए तो जमा करवाइए सर्विस टैक्स
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट के फ्लैटों पर कब्जा लेने की खुशी अलाटियों में कम हो गई है। हाउसिंग बोर्ड ने अलाटियों को भेजे अलाटमेंट लेटर में सर्विस टैक्स के तौर पर 1.40 ल्राख रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है। प्रोजेक्ट के टू और थ्री बेडरूम के अलाटियों को यह अतिरिक्त राशि देनी होगी। यह राशि फ्लैट के निर्माण पर लगने वाले सर्विस टैक्स के तौर पर मांगी जा रही है।
विज्ञापन
इस राशि को बिना जमा करवाए अलाटियों को फ्लैट का कब्जा नहीं मिलेगा। हाउसिंग बोर्ड में द्वारा भेजे जा रहे अलाटमेंट लेटर में यह राशि जमा करवाने के लिए एक माह का समय दिया गया है। इसके साथ ही सभी फ्लैट अलाटियों से एक साल की एडवांस में लीज मनी भी ली जा रही है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से टू बैडरूम के लिए एक लाख और थ्री बेडरूम अलाटियों से करीब एक लाख 40 हजार रुपये सर्विस टैक्स के तौर पर मांगे जा रहे हैं। सर्विस टैक्स कुल फ्लैट की कीमत पर साढ़े तीन प्रतिशत चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
भविष्य के प्रोजेक्ट पर भी लगेगा सर्विस टैक्स
सेंट्रल एक्साइज एंड सेंट्रल विभाग की ओर से हाउसिंग बोर्ड को सर्विस टैक्स चार्ज करने के निर्देश दिए गए हैं यही नहीं बोर्ड की ओर से भविष्य में जितने भी हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच किए जाएंगे उन पर ही सर्विस टैक्स लिया जाएगा। मालूम हो कि जल्द ही हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-53 में 128 फ्लैट्स की स्कीम लांच करने जा रहा है। ईडब्ल्यूएस और जवाहर रिन्यूवल मिशन के तहत जिन वन बेडरूम फ्लैट का निर्माण हुआ है उन्हें सर्विस टैक्स से छूट दी गई है।
तीन साल देरी से मिला कब्जा
मालूम हो कि पहले ही इन अलाटियों को तीन साल देरी से फ्लैट का कब्जा मिल रहा है। इसका निर्माण साल 2012 में पूरा हो जाना चाहिए था। इस प्रोजेक्ट का ही प्रधानमंत्री ने 12 सितंबर को लोकापर्ण किया है। उधर, हाउसिंग बोर्ड की ओर से सभी अलाटियों को स्पीड पोस्ट से अलाटमेंट लेटर भेज दिए गए हैं।
पार्किंग का एक लाख अलग से
टू और थ्री बेडरूम के उन अलाटियों को जिन्हें ग्राउंड फ्लोर पर दो कारों की पार्किंग ड्रा में मिली है एक लाख रुपये और अदा करना पड़ेंगे। इन अलाटियों को भी एक माह का समय दिया गया है। एक लाख रुपये की राशि 378 अलाटियों द्वारा जमा करवाई जाएगी क्योंकि दो कारों की पेड पार्किंग की जगह इन्हें ही मिली है।
388 का निर्माण पूरा नहीं
इस समय 388 टू बेडरूम के फ्लैट ऐसे है जिनका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। बोर्ड के अनुसार अभी इनके निर्माण पूरा होने में एक साल लग जाएगा। इन फ्लैटों के अलाटमेंट लेटर जारी नहीं किए गए हैं।
समस्याओं को लेकर चीफ इंजीनियर के साथ हुई बैठक
टू बैडरूम के अलाटी और नई गठित हुई एसोसिएशनों के पदाधिकारी की बैठक चीफ इंजीनियर सुनील कुमार के साथ हुई। एसोसिएशन के महासचिव वरीेंद्र शर्मा ने बताया कि मीटिंग में मांग की गई है कि फ्लैट परिसर की सुरक्षा को देखते हुए बाउंड्री वाल बनाकर दी जाए इसके साथ ही अंदर के रखरखाव की जिम्मेवारी एसोसिएशनों को तो दे दी गई है लेकिन सभी अलाटियों केमोबाइल नंबर एसोसिएशन को उपलब्ध करवाएं जाएं।
एरिया में कोई शांपिग कांप्लेक्स भ्ीा नहीं है इसके साथ ही कियोस्क का भी निर्माण कराने की मांग की गई है। टू और थ्री बेडरूम के एरिया में अभी सड़कों का निर्माण भी नहीं हुआ है।
39 लाख 57 हजार का मिला है फ्लैट
इस प्रोजेक्ट में सबसे महंगा तीन बेड रूम का फ्लैट था जिसकी कीमत 39 लाख 57 हजार रुपये वसूली गई है, जबकि टू बेड रूम फ्लैट की कीमत 29.15 लाख, वन बेड रूम की कीमत करीब 17 लाख ली गई है।
सुविधा अभी कुछ नहीं
जबकि अभी यहां पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। न तो यहां पर कोई बाजार है और न ही कोई सरकारी स्कूल और डिस्पेंसरी। बल्कि कोई एटीएम मशीन भी नहीं है।