{"_id":"3e146a724b10cb66ac1f3ee1fd82f332","slug":"no-police-action-taken-rape-accused-so-rape-victim-died-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेपिस्ट पर एक्शन न हुआ तो दुष्कर्म पीड़िता ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेपिस्ट पर एक्शन न हुआ तो दुष्कर्म पीड़िता ने दम तोड़ा
Updated Thu, 02 Jul 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
दो रोज पूर्व जहर निगलने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला ने आरोपी युवक पर डरा-धमकाकर केस में कार्रवाई नहीं कराने के एफिडेविट पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। महिला की मौत के बाद युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले 29 जून को दोपहर बाद खरक चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला ने इमरजेंसी में पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकायत सदर थाना में की गई। पुलिस ने 15 जून को युवक मंजीत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि 29 की सुबह उसके पास वकील ने फोन किया कि डीसी के समक्ष पेश होना है। इसके चलते वह कोर्ट पहुंची। कोर्ट में आरोपी युवक ने उसे डराया-धमकाया और उस पर ही कार्रवाई करने की धमकी देकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। शपथ पत्र में लिखा था कि वह इस केस में कार्रवाई नहीं करवाना चाहती। इसके बाद वह परेशान घर लौटी।
विज्ञापन
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
दुष्कर्म करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने स्प्रे पी लिया। महिला को मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सदर थाना इंचार्ज एएसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। आरोपी युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया जाएगा।
बच्चों की सुरक्षा के लिए गांव छोड़ शहर में रहने लगी थी महिला
मरने से पहले महिला ने आरोपी युवक और उसके परिवार वालों पर मारपीट करने और तंग करने का भी आरोप लगाया था।
महिला ने बताया कि इनसे तंग होकर वह गांव से अपना सारा सामान उठाकर बच्चों के साथ शहर के दादरी गेट क्षेत्र में एक महिला मित्र के पास रहने लगी। महिला की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से माता का साया उठ गया है। महिला के दो बेटे हैं पति की पहले ही मौत हो चुकी है।