{"_id":"5702ae7a4f1c1bc04fc81460","slug":"no-any-action-against-accused-of-molestation-father-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के हमलावरों पर कार्रवाई न हुई तो लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के हमलावरों पर कार्रवाई न हुई तो लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला, पंचकूला
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी को धमकाकर नशीला पदार्थ खिलाने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से दुखी व्यक्ति ने रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में दुखी पिता ने पूरा दर्द उड़ेला।
विज्ञापन
मरने वाला व्यक्ति पुरुषोत्तम राणा (42) कस्बा बरवाला में इलेक्ट्रानिक पार्ट्स की दुकान चलाता था। पुरुषोत्तम राणा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि पारस, शशि कुमारी, तानिया, रजनी बाला, रविन्द्र उर्फ टोनी, योगेश व भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाकर मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार उपरोक्त सभी व्यक्ति और भ्रष्ट पुलिस कर्मी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुरुषोत्तम राणा ने एक मार्च 2016 को थाना चंडी मंदिर में बेटी को धमकाकर धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर व धमकी देने के आरोप में पारस पुत्र सुखदेव के अलावा बृज मोहन पुत्र बालकृष्ण, तानिया पुत्री सुखदेव, सुखदेव पुत्र बालकृष्ण, शशिकुमारी पत्नी सुखेदव इन उपरोक्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस से उसे इंसाफ नहीं मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने घर के बाहर रोकी पुलिस
लड़की के परिजन डीजीपी, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी पंचकूला उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चक्कर काट कर थक चुके थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने घर के अंदर नहीं जाने दिया। जब सीआईए इंस्पेक्टर नरेंद्र कादियान ने परिजनों को उपरोक्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उसके बाद सीन ऑफ क्राईम टीम को घर के अंदर जाने दिया और उसके बाद ही फिंगर प्रिंट लिए तथा शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर—6, पंचकूला पहुंचाया। पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने उपरोक्त सभी दोषियों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर व भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शोक में डूबा बरवाला
पुरुषोत्तम राणा की मौत से बरवाला कस्बा शोक में डूबा हुआ है। कस्बावासियों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक उपरोक्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो पुलिस कर्मचारियों को गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।