फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nigerian arrested with two hundred gram heroine

काम की तलाश में आया नाइजीरियन करने लगा हेरोइन की तस्करी

Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested with two hundred gram heroine
दो सौ ग्राम हेरोइन समेत नाइजीरियन गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को दो सौ ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अम्मा उर्फ बावा के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी बलराज सिंह सिद्धू ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने 15 अप्रैल को गांव जस्सी पौ वाली से कुलविंदर सिंह और अमरीक सिंह निवासी मानसा को पांच सौ ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे उक्त हेरोइन नाइजीरिया के दिल्ली में रहने वाले बावा से लाकर बेचते हैं। उक्त खेप लाने के लिए उन्हें जतिंदर शर्मा, सुरिंदर कुमार और जतिंदर टोनी दिल्ली भेजते थे, जो उन्हें पांच हजार रुपये प्र्रति चक्कर देने के साथ गाड़ी का प्रबंध कर देते थे। 
विज्ञापन

अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Nigerian arrested with two hundred gram heroine
दो सौ ग्राम हेरोइन समेत नाइजीरियन गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि आरोपियों की पूछताछ के आधार पर 18 अप्रैल को दिल्ली के कृष्णपुरी से नाइजीरियन अम्मा उर्फ बावा को पुलिस ने दो सौ ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी दस हजार रुपये समेत गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर अदालत से लेकर उससे पूछताछ की।

इस पर उसने बताया कि वह करीब नौ साल पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली में आया था। वहां पर कपड़े बेचने का कारोबार करने लगा। इस दौरान उसकी जान पहचान उसी के देश के अफाम से हुई। उसने अपने उक्त तस्करी के कारोबार के बारे में बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नशा तस्कर अफाम को पांच हजार रुपये कमीशन के तौर पर देता था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का और पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। उसके बाकी साथियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

 जांच में जुटी पुलिस : एसपी
एसपी बलराज सिंह का कहना है कि पंजाब पुलिस आरोपी नाइजीरियन के भारत रहने संबंधी वीजा और उसके पासपोर्ट की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी के उक्त कागजात की जांच कर पता लगाएगी कि वह कितने समय से सही वीजा पर भारत में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed