{"_id":"63862d2f4d6dda6aab71eb9f","slug":"newly-married-woman-died-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहर खाया, पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहर खाया, पति समेत छह पर दहेज हत्या का केस
Tue, 29 Nov 2022 09:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:35 PM IST
सार
पुलिस ने देर शाम जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। रामामंडी थाने के एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि गोराया इलाके की रहने वाली रवीना की शादी दो साल काकी पिंड के अमनप्रीत सिंह से हुई थी। रवीना के पिता गुरदयाल चंद ने बताया कि शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए काफी परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब के जालंधर में काकी पिंड की विवाहिता रवीना ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रामामंडी पुलिस थाने में पति, ससुर, सास, ननद, जेठानी व जेठ पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने देर शाम जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। रामामंडी थाने के एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि गोराया इलाके की रहने वाली रवीना की शादी दो साल काकी पिंड के अमनप्रीत सिंह से हुई थी। रवीना के पिता गुरदयाल चंद ने बताया कि शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए काफी परेशान किया जाता था।
विज्ञापन
जेठ कमलजीत सिंह, जेठानी सीमा रानी, सास बलविंदर कौर, ससुर गुरदयाल सिंह व ननद सोनिया सब मिलकर पीटते थे। वह कई बार पंचायत लेकर समाधान के लिए बैठे लेकिन ससुराल वालों ने रवीना को प्रताड़ित करना जारी रखा। परेशान होकर रवीना ने सोमवार को जहर निगल लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन