{"_id":"46cd80d9fd5a6a45cf7884ef2a94061b","slug":"newly-married-lady-suicide-at-hallomajra-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्लोमाजरा में नवविवाहिता का शव पंखे से झूलता मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्लोमाजरा में नवविवाहिता का शव पंखे से झूलता मिला
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्लोमाजरा में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से झूलता मिला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे हल्लोमाजरा की रहने वाली सपना (23) ने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सपना को फंदे से लटका हुआ सबसे पहले उसके पति सुरिंदर ने देखा। सुरिंदर का कहना है सुबह करीब नौ बजे जब वह उठा तो देखा की उसकी पत्नी सपना फंदे से झूल रही थी। इसके बाद तुरंत उसको उतार कर जीएमसीएच-32 ले गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही सामने आया है।
पुलिस का कहना है कि शव अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। मौत की असली वजहों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन