फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newly Born Little Girl Thrown in Garbage by Mother

एक मां की करतूत पढ़कर शर्म आएगी आपको

Thu, 13 Nov 2014 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला Updated Thu, 13 Nov 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
Newly Born Little Girl Thrown in Garbage by Mother

सरकार द्वारा बेटियों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए बेशक तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हों, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि बच्चियों को आज भी बोझ माना जा रहा है। मानवता को तार-तार करते हुए मंगलवार रात एक मां ने अपनी एक दिन की बच्ची को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया।

विज्ञापन


इतनी सर्द रात में इस मां ने अपनी नवजात बच्ची को मरने के लिए वहां छोड़ दिया, लेकिन कहते हैं कि जाको राखे साईंया मार सके न कोए। बुधवार सुबह बस अड्डे के पास लगे कचरे के ढेर पर राहगीरों ने इस बच्ची को देखा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को बरवाला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे हिसार सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। अब बच्ची का निकू वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर बता रहे हैं कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स ने एक महिला पर जताया शक

Newly Born Little Girl Thrown in Garbage by Mother

बरवाला सामुदायिक केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स ने बताया कि एक महिला ने उनके यहां मंगलवार रात 11 बजे एक बच्ची को जन्म दिया था। महिला बच्ची के जन्म के बाद ही गुपचुप तरीके से वहां से बच्ची लेकर फरार हो गई थी।

संभावना है कि यह वही बच्ची है। अस्पताल के रिकॉर्ड में बच्ची की मां का नाम चंद्रपति और पिता का नाम बिंदर लिखवाया गया है। महिला ने खुद को खरकड़ा की बताया था।

बरवाला पुलिस ने महिला को खोजने का प्रयास शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची के परिजनों की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed