फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Newborn baby stolen from civil hospital in Ludhiana

CCTV में कैद बच्चा चोरी: अस्पताल से ले गई महिला, परिवार का आरोप- स्टाफ बोला एक और पैदा कर लेना

Mon, 17 Apr 2023 05:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 05:20 PM IST
सार

अस्पताल से बच्चा चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों के साथ-साथ सिविल अस्पताल के अधिकारी भी पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में महिला बच्चा ले जाते दिख रही है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ अस्पताल में एक व्यक्ति और एक नाबालिग बच्ची भी आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
Newborn baby stolen from civil hospital in Ludhiana
सीसीटीवी में कैद महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना स्थित सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां के जच्चा-बच्चा अस्पताल के वार्ड से एक महिला चार दिन पहले जन्मे बच्चे को चोरी कर फरार हो गई। बच्चा चोरी करने आई महिला सुबह करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल के वार्ड में घुसी। स्टाफ को गुमराह कर अंदर गई और अंदर दाखिल महिला के पास बैठ गई। वहां बात करते-करते बच्चे को खिलाने लग गई और जब महिला की नींद लगी तो आरोपी महिला बच्चा लेकर फरार हो गई। 

विज्ञापन


काराबारा रोड की रहने वाली शबनम की जब नींद खुली तो बच्चा गायब था। उसने शोर मचाया। जब तक उसका पति मोहम्मद शारिफ बाहर आया तो महिला गायब हो चुकी थी। उसने तुरंत अस्पताल के स्टाफ को बताया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर चिल्लाना शुरु कर दिया और उनके साथ दुर्व्यहार करने लगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से बच्चा चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों के साथ-साथ सिविल अस्पताल के अधिकारी भी पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में महिला बच्चा ले जाते दिख रही है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ अस्पताल में एक व्यक्ति और एक नाबालिग बच्ची भी आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

शबनम की ननद अफसाना ने बताया कि गुरुवार को उनकी भाभी अस्पताल में दाखिल हुई थी। शुक्रवार को उसने ऑपरेशन के बाद एक बेटे को जन्म दिया। सारा परिवार खुश था और एक दो दिन बाद शबनम को छुट्टी मिलनी थी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक महिला वार्ड के अंदर दाखिल हो गई। वह पहले तो शबनम के पास बैठी रही और बातें करती रहीं। अफसाना ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने शबनम को कुछ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद बच्चे को लेकर आरोपी महिला फरार हो गई। जब शबनम की नींद खुली तो पूरे मामले का पता चला। 

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वैसे तो स्टाफ वाले बिना पूछताछ के किसी को अंदर दिन में नहीं जाने देते और रात को महिला अंदर घुस गई और बच्चा चोरी कर फरार हो गई। किसी स्टाफ वाले ने उससे पूछा तक नहीं कि वह बच्चे को कहां लेकर जा रही है। उल्टा उनके साथ दुर्व्यहार करने में स्टाफ ने कोई कमी नहीं छोड़ी। अफसाना ने आरोप लगाया कि स्टाफ वाले यह कहते रहे कि कोई बात नहीं चोरी हो गया बच्चा तो एक और पैदा कर लेना। इसके बाद उन्होंने तुरंत एक्शन लेने के बजाय ढीली कार्रवाई की और तब तक महिला फरार हो गई।

क्या कहते हैं सिविल अस्पताल के अधिकारी
जच्चा-बच्चा अस्पताल की एसएमओ दिपिका गोयल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि तीन लोग अस्पताल में आए थे। महिला साढ़े तीन बजे अंदर वार्ड में घुसी। इसकी जांच की जा रही है कि स्टाफ की गलती कहां है। जिसकी गलती होगी... उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, थाना डिविजन दो के एसएचओ अमृतपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed