फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Revelation in attack on International Kabaddi player Kulwinder Kinda mother in Badhni Kalan of Moga

Moga: कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा ने खुद करवाया था अपनी मां पर हमला, सनसनीखेज खुलासे में सामने आई वजह

Fri, 23 Jun 2023 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, किंदा ने खुद ही अपनी मां पर हमला किया था। वह घर के पास मीट की एक दुकान से मीट काटने वाला तेजधार हथियार लाया था। दुश्मनी निकालने के लिए उसने वीडियो वायरल कर कुछ लोगों के नाम लिए।

विज्ञापन
New Revelation in attack on International Kabaddi player Kulwinder Kinda mother in Badhni Kalan of Moga
कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोगा के बधनी कलां में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर हमले के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, किंदा ने खुद ही अपनी मां पर हमला किया था और इसके बाद वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। कुलविंदर अपनी मां के चरित्र पर शक करता था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को मोगा के बधनी कलां में कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो वायरल कर कुछ लोगों पर उनके घर पर हमला करने और उनकी मां को बुरी तरह से घायल करने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंदोलनकारी पहलवानों को ट्रायल में छूट:  योगेश्वर और विनेश फोगाट आमने-सामने, सोशल मीडिया पर जुबानी जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किंदा ने खुद ही अपनी मां पर हमला किया था। वह घर के पास मीट की एक दुकान से मीट काटने वाला तेजधार हथियार लाया था। दुश्मनी निकालने के लिए उसने वीडियो वायरल कर कुछ लोगों के नाम लिए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो ऐसा कुछ सामने नहीं आया कि उनके घर पर किसी ने हमला किया हो। पुलिस को कुलविंदर खुद अपने घर में भाग कर दाखिल होता दिखाई दिया। 

कुलविंदर ने वीडियो वायरल कर जिन लोगों के नाम लिए थे, वो भी उसी रात पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि वे घर पर ही थे। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि कुलविंदर अपनी मां के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते वह अपने घर के पास मीट की एक दुकान से कापा लाया और अपनी मां पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुलविंदर किंदा को गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस ने कुलविंदर की मां के बयान पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर भी लिया था लेकिन पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए किंदा को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed