फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New reveals on Girl Murdered And Dead Body Burnt case in Panchkula

'अधजला शव मेरी बेटी का है..प्रेमी ने की है हत्या, दूसरी जगह शादी तय करने से था खफा'

Tue, 30 Apr 2019 05:30 PM IST
ajay kumar योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
New reveals on Girl Murdered And Dead Body Burnt case  in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर

‘साहब! अधजला शव मेरी बेटी का ही है। उसका एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन मैंने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। जो उसके प्रेमी को नागवार गुजरी। उसी ने ही बेटी की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिया।

विज्ञापन


’ यह दावा इंदिरा कालोनी निवासी लल्लन प्रसाद ने किया है। हालांकि पहले तो पुलिस ने उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया, लेकिन जब सोमवार रात को युवती की फोटो सीआईए प्रभारी के पास पहुंची तो वह भी दंग रह गए। 
विज्ञापन


उन्होंने फोटो एमडीसी थाना प्रभारी को भेजी और दावा करने वाले व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए बुलाने का आग्रह किया। इसके बाद एमडीसी थाना प्रभारी विजय ने लल्लन से थाने बुलाकर देर रात तक पूछताछ की। हालांकि उन्होंने बताया कि लल्लन के दावे में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अधजले शव की पहचान के लिए सोमवार को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में करीब 60 से अधिक लोग पहुंचे। जिसमें ट्राइसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, शिमला के लोग भी शामिल थे। 

बेटी नहीं, मौत की खबर आई

New reveals on Girl Murdered And Dead Body Burnt case  in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर

लल्लन ने बताया कि बेटी का नाम गुरप्रीत है। वह 23 अप्रैल को सुबह ही घर से निकली थी। उन्होंने पहले तो बेटी की तलाश रिश्तेदारी में की, लेकिन जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में शिकायत दी।

लल्लन ने बताया कि गुरप्रीत इससे पहले भी घर से चोरी-छिपे जा चुकी थी। लेकिन एक-दो दिन बाद वह लौट आती थी। उन्हें अंदेशा था कि वह इस बार भी वह प्रेमी के साथ कहीं गई होगी। एक दो दिन में लौट आएगी। लेकिन इस बार उसकी मौत की खबर आई। 

कालोनी के लड़के से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
लल्लन ने बताया कि जिस लड़के से बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, वह भी इंदिरा कालोनी का ही रहने वाला है। लेकिन वह दूसरी बिरादरी का होने के कारण उन्होंने बेटी की शादी किसी दूसरी जगह तय की थी। उन्हें नहीं पता था कि इसका बदला वह बेटी की हत्या से लेगा। 

दो माह पहले की थी बेटी की सगाई
लल्लन ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी अपनी बिरादरी के लड़के के साथ तय की थी और दो माह पहले ही सगाई की रस्म को पूरा किया था। कुछ दिन तक बेटी भी काफी खुश थी। सगाई के बाद कभी एहसास नहीं होने दिया था कि वह खुश नहीं है। वह सोमवार को अस्पताल में पुलिस जवानों से बार-बार यही कह रहा था कि एक बार बेटी का चेहरा तो देख लेने दीजिए। लेकिन उसकी फरियाद को किसी भी पुलिस कर्मी ने नहीं सुना।

सीआईए ने कार चालक को किया राउंडअप

सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिखने वाली कार चालक को हिरासत में लिया गया था। लेकिन लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। क्योंकि मामले में उसकी संलिप्तता नहीं सामने आई है।

वहीं, सूत्रों की मानें तो एमडीसी थाना पुलिस ने भी इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है और सोमवार देर रात तक पूछताछ की है। ऐसे में पुलिस इस दर्दनाक वारदात का खुलासा मंगलवार को कर सकती है। 

पुलिस कर रही है हर पहलू पर जांच
पुलिस अभी तक मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। कार चालक को सीआईए ने भले ही छोड़ दिया है लेकिन क्लीन चिट नहीं दी है। काले रंग की आल्टो कार की लोकेशन आईटी पार्क से मनसा देवी कांप्लेक्स के बीच रात एक से तीन बजे के बीच ट्रैस की गई थी।

सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट की दुकानों पर भी पुलिस की ओर से जांच जारी है। शव को बोरी में रखने की बात सामने आई थी। खुलासा करने के लिए सीआईए, क्राइम ब्रांच सेक्टर -19, मनसा देवी थाने की पुलिस जुटी हुई है। 

युवती की हत्या मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस केस को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा। मामले से संबंधित कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिसके जरिए हत्यारोपी तक जल्द पहुंच जाएंगे। -विजय, एमडीसी थाना प्रभारी पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed