'हत्या से पहले युवती से रेप के साथ कुकर्म भी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली मूल की युवती की हत्या से पहले आरोपियों ने उसके साथ न केवल दुराचार किया बल्कि कुकर्म भी किया। ये खुलासा हुआ युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में। ये सनसनीखेज वारदात बीते दिन हरियाणा के रोहतक जिले में सामने आई थी।
सामने आया है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त और बोलने में असमर्थ युवती की बड़ी बहन स्थानीय चिन्योट काॅलोनी में रहती है। वह दो माह पहले अपनी बहन का इलाज कराने के लिए नेपाल से यहां लाई थी। एक फरवरी को वह लापता हो गई। सोमवार को उसका शव बहुअकबरपुर गांव में शव पड़ा मिला था।
मौत दो-तीन दिन पहले हुई है
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत दो-तीन दिन पहले हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मानसिक अक्षमता का किसी ने फायदा उठाया और उसे उसी दिन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुराचार आैर अप्राकृतिक यौनाचार भी किया।
दुराचार के साथ कुकर्म की धाराएं भी जोड़ी
‘युवती की हत्या के साथ दुराचार और कुकर्म की धाराओं को जोड़ा गया है। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया है। अभी मामले में जांच की जा रही है।’
बजे सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर, रोहतक।