{"_id":"5b3147d54f1c1b694d8b8705","slug":"neighbor-raped-marriged-women-at-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः 22 वर्षीय पड़ोसी युवक ने गन प्वाइंट पर विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूलाः 22 वर्षीय पड़ोसी युवक ने गन प्वाइंट पर विवाहिता से किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर एक विवाहिता से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
18 वर्षीय युवती की शादी फरवरी में हु़ई थी। आरोपी उसके पड़ोस में रहता है और दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। रविवार को जब युवती घर पर अकेली थी तो आरोपी उसके घर पर आ धमका। युवती को अकेला देखकर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती थी, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने गन प्वाइंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
इस घटना की जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जिस पिस्टल का उसने युवती को डराने के लिए इस्तेमाल किया था, उसकी अभी रिकवरी नहीं हुई है। रिमांड के दौरान आरोपी से पिस्टल की बरामदगी की जाएगी। आरोपी की उम्र 22 साल है। वहीं, महिला थाने की एसएचओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है।