फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   neck of a minor boy trapped between the wall and lift

दीवार और लिफ्ट के बीच फंसी नाबालिग की गर्दन, मौत

Fri, 17 Feb 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 17 Feb 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
neck of a minor boy trapped between the wall and lift
- फोटो : File Photo
कांग्रेस के व्यापारी नेता बलदेव राज मिगलानी के तीन मंजिला क्राकरी हाउस की लिफ्ट और दीवार के बीच गर्दन फंसने से एक नाबालिग श्रमिक की मौत हो गई। मृतक 17 वर्षीय अजय कुमार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गांव जिंदास का रहने वाला था। उसके पिता मनोलाल परिवार सहित लंबे समय से पटेल नगर में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अजय कुमार प्रतिदिन शाम को कांग्रेस के व्यापारी नेता बलदेव राज मिगलानी के गांधी कैंप स्थित क्राकरी हाउस में काम करने जाता था। मिगलानी वर्तमान में हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भी हैं। परिजनों को वीरवार शाम को सूचना मिली कि अजय लिफ्ट और दीवार के बीच फंसने से घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। लेकिन जब तक परिजन पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। इसके बाद पटेल नगर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि अजय हर शाम क्राकरी हाउस में काम करने जाता था। उत्तर प्रदेश से परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद बयान दर्ज करवाएंगे। 
विज्ञापन


पहले भी विवाद में रहा क्राकरी हाउस
व्यापारी नेता बलदेव मिगलानी का क्राकरी हाउस पहले भी चर्चा में रहा है। पंकज मलिक नाम के युवक ने निगम को लिखित शिकायत देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। निगम की ओर से मिगलानी को नोटिस भी दिया गया था। हालांकि बाद में क्या कार्रवाई हुई? नक्शे के तहत बिल्डिंग बनी हुई थी या नहीं? यह बात निगम ने कभी सार्वजनिक नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम भी सवालों के घेरे में, निगम अधिकारी ने मानी चूक 
पूरे मामले में नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि निगम लिखित शिकायत मिलने के बावजूद अतिक्रमण के सवाल पर कुछ नहीं कर सका। निगम के एक अधिकारी ने तो यहां तक बताया कि जो नक्शा पास करवाया गया है, उसके तहत बिल्डिंग का निर्माण नहीं हुआ। कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। 

इन सवालों का ढूंढना होगा जवाब  

neck of a minor boy trapped between the wall and lift
दीवार और लिफ्ट के बीच फंसी नाबालिग की गर्दन
शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। परिजनों का कहना है कि उत्तर प्रदेश से उनके परिवार के सदस्य आने के बाद लिखित बयान दर्ज करवाएंगे। ऐसे में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 
- बिजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी गांधी कैंप।

इन सवालों का ढूंढना होगा जवाब  
: अजय की उम्र 18 साल से कम है। ऐसे बाल श्रम कैसे करवाया जा सकता है? श्रम विभाग को भी जवाब देना होगा।
: नगर निगम बताए, क्या नक्शे के तहत बनाया गया है क्राकरी हाउस? 
: लिफ्ट लगवाने के लिए एनओसी लेनी पड़ती है। क्या ऐसा किया गया है?

प्रतिष्ठान मालिक बोले- नियमों के तहत बनी बिल्डिंग, अचानक हुआ हादसा
हादसे के समय मैं ग्राहकों से बातचीत कर रहा था। सामान ऊपर चढ़ाया जा रहा था। लिफ्ट ऊपर जाते समय श्रमिक अजय ने सिर बाहर निकाल लिया, तो दीवार और लिफ्ट के बीच फंस गया। उसे तत्काल पीजीआई ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। बिल्डिंग नियमों के तहत बनाई गई है। बाकायदा नक्शा पास करवाकर निगम में जमा करवाया था। 
- बलदेव राज मिगलानी, कांग्रेस के व्यापारी नेता और हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed