फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National level Kabaddi player murdered at Meham of Rohtak

रोहतक में कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी की हत्या, बावड़ी में मिला खून से लथपथ शव

Sun, 09 Feb 2020 12:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Feb 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
National level Kabaddi player murdered at Meham of Rohtak
सांकेतिक तस्वीर।

भिवानी रोड पर गांव किशनगढ़ में स्थित ज्ञानी चोर की ऐतिहासिक बावड़ी में शनिवार सुबह राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रहे 20 वर्षीय भैणी सुरजन गांव निवासी अनिकेत उर्फ अभिलेष की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि बयान में परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पुलिस मामले की गई एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता सुनील कुमार ने बताया कि वह दो बेटों का पिता है। बड़ा बेटा अनिलेश है, जोकि एयरफोर्स में कार्यरत है। छोटा बेटा अनिकेत उर्फ अभिलेष (20) बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। इसके अलावा वह महम स्थित एक कोचिंग सेंटर से एयरफोर्स की कोचिंग कर रहा था। वह स्कूल समय में कबड्डी खेल नेशनल खिलाड़ी भी रहा है। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे अनिकेत घर से एक्टिवा पर सवार होकर कोचिंग सेंटर के लिए चला था। जिसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस से सूचना मिली की ज्ञानी चोर की बावड़ी में अनिकेत का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद परिवार मौके पर पहुंचा, जहां पहुंचने के बाद देखा कि अनिकेत की गर्दन पर चाकूनुमा किसी धारादार हथियार से वार किए गए हैं। इसके अलावा उसकी दोनों बाजूओं व दोनों पैरों पर भी धारदार हथियार से हमला किया हुआ था। पूछताछ के दौरान पिता ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि अनिकेत के साथ सुबह हिमांशु उर्फ गुड्डू निवासी भैणी सुरजन भी था। जिसका वारदात के बाद से मोबाइल फोन बंद है और वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई से हुई बात, बोला- मैं हिंमाशु के साथ बावड़ी देखने आया हूं 

जिस कोचिंग सेंटर पर अनिकेत पढ़ता था, उस कोचिंग सेंटर पर उसका चचेरा भाई भी पढ़ता है। शनिवार को रोजाना की तरह समय पर जब अनिकेत कोचिंग सेंटर नहीं पहुंचा तो चचेरे भाई ने उसे फोन किया। यह सुबह 9:56 मिनट का समय था। इस कॉल के दौरान हुई बातचीत में चचेरे भाई ने अनिकेत से पूछा कि वह कहां है, कोचिंग सेंटर क्यों नहीं पहुंचा है। जिस पर अनिकेत ने बताया कि वह हिमांशु उर्फ गुड्डू के साथ बावड़ी देखने आया है।

इसके बाद चचेरे भाई ने कहा कि वह जल्दी सेंटर पर आ जाएं। कुछ देर बाद फिर से चचेरे भाई ने फोन किया, मोबाइल की रिंग पूरी बजी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कॉल के ठीक 34 मिनट बाद यानी सुबह साढ़े 10 बजे उसकी हत्या होने की सूचना मिली। 

सीन ऑफ क्राइम देख पुलिस बोली : छात्र पर पीछे की ओर से किया गया चाकू से हमला
वारदात की सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस भारी पुलिसबल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचा। जहां पहुंचने के सीन ऑफ क्राइम देखने के बाद पुलिस ने बताया कि छात्र की गर्दन पर पीछे की ओर से चाकू से हमला किया गया है।

आरोपी ने पहले छात्र का पीछे की ओर से मुंह दबाया और दूसरे हाथ से चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद उसके हाथ व पैरों पर भी चाकू से हमला किया गया। वारदात के समय छात्र की पीठ पर किताबों से भरा बैग लटका हुआ था। कुछ किताबें साथ में बिखरी पड़ी थी। आरोपी के पैर के नीचे की तरफ  खून लगने के कारण दूर तक खून के निशान बन गए थे। पुलिस अनुमान लगा रही है कि वारदात में एक से ज्यादा आरोपी शामिल होने की आशंका है।

आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा
छात्र के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पिता ने दी शिकायत में एक युवक हिमांशु पर शक जताया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया है। हालांकि हिमांशु से पूछताछ के लिए संपर्क किया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम रही है। इसके अलावा सीआईए भी जांच में जुटी हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, महम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed