{"_id":"5cbd513dbdec22145d3856ef","slug":"national-gold-medalist-gymnast-molestated-by-boys-in-sonipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः कोच के साथ जा रही नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपतः कोच के साथ जा रही नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश
Mon, 22 Apr 2019 11:01 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच के साथ जा रही नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट से छेड़छाड़ की गई। साथ ही उसे उठाकर ले जाने की कोशिश भी की गई। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। 14 साल की जिमनास्ट ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप उसी के स्कूल में पढ़ने वाले पड़ोसी गांव के युवक और उसके तीन साथियों पर लगे हैं।
विरोध करने पर सभी ने कोच और जिमनास्ट को पीटा। इस बीच सामने से एक कार और बाइक सवारों को आते देखकर वे भाग गए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी दर्शना ने बताया कि जिमनास्टिक खिलाड़ी के पिता के बयान पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ऐसे अंजाम दी गई वारदात
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी जिमनास्टिक में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता है। शनिवार शाम बेटी अपने प्रशिक्षक के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान बेटी के ही स्कूल में पढ़ने वाला पड़ोसी गांव का युवक अपने तीन साथियों के साथ आया।
उन्होंने कोच की बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। बाइक से गिरने पर उसकी बेटी और कोच घायल हो गए। आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता की और दो लड़कों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी बेटी और कोच से मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर पहले भी उनकी बेटी से अभद्रता का प्रयास कर चुका है।