{"_id":"b1a7f5f48dfbdb34e0f17d98566cdff3","slug":"narcotics-of-346-million-and-illegal-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"346 करोड़ के नशीले पदार्थ, अवैध शराब जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
346 करोड़ के नशीले पदार्थ, अवैध शराब जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Apr 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक पंजाब में कुल 346 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ और शराब बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें से 343 करोड़ 75 लाख रुपये की अफीम, चरस, हेरोइन, स्मैक, भुक्की, ड्रग्स पाउडर, कैप्सूल, टेबलेट और सिरप, जबकि करीब सवा दो करोड़ की अवैध शराब व लाहन हैं।
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी (स्वीप) बी. पुरुषार्था ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि बरामदगी बीएसएफ, पुलिस, एक्साइज, एसएसटी और अन्य अधिकारियों की टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी गैर कानूनी कार्रवाई को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, इस बरामदगी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि जब चुनाव के दौरान एक महीने की अवधि में स्पेशल नाकों में इतनी बड़ी तादाद में नशा पकड़ा जो सकता है तो आम दिनों में नशे का कितना कारोबार होता होगा।
विज्ञापन