फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gujrat police took Narayan Sai in surat for court Sinew

नारायण साईं को सूरत ले गई पुलिस, 12 को पानीपत में पेशी

Wed, 30 Mar 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत। Updated Wed, 30 Mar 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
Gujrat police took Narayan Sai in surat for court Sinew
नारायण साईं - फोटो : file
नारायण साईं की सोमवार को पानीपत कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई। गुजरात पुलिस नारायण साईं को प्रोडक्शन वारंट पर सूरत ले गई, जहां सूरत सेशन कोर्ट में आज नारायण साईं मामले की सुनवाई होनी है। इसके लिए गुजरात पुलिस ने पानीपत मधुर बजाज की अदालत में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र भेजा था। न्यायिक दंडाधिकारी मधुर बजाज ने नारायण साईं मामले में अगली तारीख 12 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन


सोमवार को आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला करवाने के आरोपी आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं की पानीपत कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। नारायण साईं के कोर्ट में पेश नहीं होने से कोर्ट परिसर में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं व्याप्त रही। शाम होते-होते पता चला कि नारायण साईं को गुजरात पुलिस पहले ही प्रोडक्शन वारंट पर सूरत अदालत में ले गई, जहां नारायण साईं पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। मंगलवार को सूरत सेशन कोर्ट में नारायण साईं मामले की अहम सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पानीपत न्यायिक दंडाधिकारी मधुर बजाज की अदालत में शुक्रवार को गुजरात पुलिस का प्रार्थना पत्र आया था। पानीपत अदालत में पुलिस द्वारा नारायण साईं मामले में चालान पेश नहीं होने पर उनको प्रोडक्शन वारंट पर सूरत ले जाने के लिए प्रार्थना की गई थी। अदालत के स्वीकार करने के बाद शनिवार को गुजरात पुलिस नारायण साईं को सूरत जेल ले गई। न्यायिक दंडाधिकारी मधुर बजाज ने नारायण साईं मामले में अगली तारीख 12 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
11 मई को आसाराम बापू के पूर्व अनुयायी व आसाराम बापू प्रकरण के मुख्य गवाह महेंद्र चावला पर 11 मई 2015 को उसी के बापौली स्थित घर में जानलेवा हमला किया गया था। महेंद्र चावला को गोली मारी गई थी। हमले में महेंद्र चावला बाल-बाल बच गए थे। थाना सदर पुलिस ने महेंद्र चावला के ब्यान पर नारायण साईं के खिलाफ जानलेवा हमला करवाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

वर्जन
नारायण साईं की सूरत सेशन कोर्ट में विभिन्न मामलों में सुनवाई है। गुजरात पुलिस नारायण साईं को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सूरत ले गई है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 12 अप्रैल को तय की है।

सुमित अग्रवाल, नारायण साईं के वकील, पानीपत।

वर्जन
नारायण साईं के गुजरात जाने की कोई सूचना नहीं है। जब नारायण साईं को कोर्ट में पेश किया जाएगा उनके पास करनाल पुलिस की सूचना आएगी। फिलहाल उन्हें नारायण साईं के कोर्ट में पेश होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना सदर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed