एक्सरे के नाम पर बनाया महिला का अश्लील वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हिसार के एक निजी अस्पताल में एक्सरे के नाम पर एक महिला की अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज करवाने आई भिवानी जिले की एक महिला के डॉक्टरों ने एक्सरे के नाम पर पहले कपड़े उतरवाए और फिर मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई।
शक होने पर पति ने वहां गुप्त रूप से रखे मोबाइल को उठाया तो मामले का खुलासा हो गया। इस पर अस्पताल में हंगामा हो गया। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची।
पंचायती लोगों के सहयोग से डॉक्टर ने समझौता करवाकर मामला खत्म करवा दिया। महिला के रिश्तेदार ने बताया कि उसे बीमारी के चलते अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। डॉक्टर ने एक्सरे एडवाइज कर दिया।
अस्पताल में ही बने एक्सरे रूम में महिला और उसका पति ओपीडी स्लिप लेकर चले गए। वहां मौजूद स्टाफ ने महिला को चेस्ट एक्सरे करवाने के लिए ऊपर के कपड़े उतारने के लिए कहा।
वीडियो वायरल का तो नहीं चलता था खेल!
महिला ने कपड़े उतार दिए। मौके पर उसका पति यह सब देख रहा था। उसकी नजर एक्सरे स्ट्रेचर के सामने रखे मोबाइल पर पड़ी। इस मोबाइल का फोकस स्ट्रेचर पर था। उसने बिना कुछ बोले वह मोबाइल उठा लिया। मोबाइल में उसकी पत्नी की वीडियो सूट हो रही थी। इतना होते ही उसने अस्पताल में हंगामा मचा दिया।
पति का कहना है कि उसने समाचार-पत्रों व टीवी में होटल रेस्टोरेंट इत्यादि में गुप्त कैमरे लगे होने की खबरें पढ़ी और देखी हैं। जब वह अपनी पत्नी का एक्सरे करवाने के लिए एक्सरे रूम में गया तो उसे कुछ शक हुआ। पति का कहना है कि हो सकता है कि युवक ऐसी वीडियो मोबाइल से वायरल करने का खेल खेल रहा हो।
अस्पताल के स्टाफ के साथ ऐसा विवाद था। हालांकि वह डायरेक्ट रूप से मेरा स्टाफ नहीं था, एक्सरे वालों का स्टाफ था, जिसे इस घटना के बाद अस्पताल से निकाल दिया गया है।
टीकू राम, रेडियोग्राफर सिविल अस्पताल हिसार ने बताया कि एक्सरे करते समय कपड़े उतरवाने की कोई जरूरत नहीं है, हां अगर किसी के कपड़ों में कोई मैटेलिक चीज हो तो उसके कपड़े बदलवाए जा सकते हैं।