फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   name of witchcraft, fraud with family by tantrik

तांत्रिक आया था तो भूत भगाने लेकिन...

Fri, 29 Aug 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
name of witchcraft, fraud with family by tantrik

सेक्टर-52 स्थित कजेहड़ी में एक ढोंगी तांत्रिक जादू टोने के नाम पर एक परिवार से ढाई लाख रुपये नगदी, एक मोबाइल फोन और कान की एक जोड़ी बालियां ठग कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी तांत्रिक नूर मोहम्मद की महिला साथी पुरीन खातर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिला को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी महिला ढोंगी तांत्रिक को अपना भाई बता रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस ने बताया, शिकायतकर्ता महिला दर्शना देवी का पति पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कर्मचारी है। वह अक्सर बीमार रहता है। इस कारण पत्नी दर्शना देवी बहुत परेशान रहती थी। पड़ोस में रहने वाली पुरीन खातर ने दर्शना देवी को बताया कि उसके घर पर भूत-प्रेत का साया है, इस कारण घर में परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आरोपी महिला ने जादू-टोने और पूजा से भूत-प्रेत निकालने का प्रयास किया। इसके बाद उसने पीड़िता से कहा कि सहारनपुर में रहने वाला तांत्रिक नूर मोहम्मद इस तरह के जिद्दी भूतों को निकालने में एक्सपर्ट है। उसने आरोपी कथित भाई को वीरवार शाम को बुला लिया।

आरोपी ने दर्शना देवी को 10 मूर्तियां पूजा के लिए लाने का कहा। इसके बाद हर मूर्ति पर 25-25 हजार रुपये डालने के लिए कहा। इस प्रकार उसने सभी मूर्तियों पर कुल ढाई लाख रुपये रखवा लिए। आरोप है कि इसके साथ ही ढोंगी तांत्रिक ने पूजा में एक मोबाइल फोन और दर्शना देवी की कान की एक जोड़ी बालियां भी रखवा लीं।


सारा सामान रखवाने के बाद आरोपी जादू-टोने का ढोंग करने लगा। आरोपी ने दर्शना देवी से कहा कि वह छत पर चली जाएं और खुद भूत-प्रेत को भागते हुए देखे। लेकिन, कुछ देर बाद जब दर्शना देवी नीचे आईं, तो आरोपी ढोंगी तांत्रिक नूर मोहम्मद मौके से गायब हो चुका था।

सेक्टर-36 पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि  भूत-प्रेत भगाने के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिक को पकड़ने के लिए टीम गई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed