फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nada sahib gurdwara robbery, sensational exposure by police

सीसीटीवी ने खोला गुरुद्वारे से कलश चोरी का सच

Thu, 26 Mar 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 26 Mar 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
nada sahib gurdwara robbery, sensational exposure by police

नाडा साहिब गुरुद्वारे में 16 लाख का कलश चुराने के लिए आरोपी मिनी ट्रक में पहुंचे थे। यह खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया है। इस वारदात में किसी भेदी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ऐसा भी हो सकता है कि वारदात को अंजाम देने वालों का गुरुद्वारे में किसी काम को लेकर आना-जाना लगा रहता हो। वहीं, पुलिस ने मामले के संबंध में एक व्यक्ति से पूछताछ भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पत्र लिखकर मांगे थे दिशा-निर्देश

nada sahib gurdwara robbery, sensational exposure by police

नाडा साहिब गुरुद्वारा में कलश रोजाना रखने और दान-पात्र के संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बताया गया था। इस संबंध में छह महीने पहले पत्र लिखकर दिशा-निर्देश देने की गुजारिश की गई थी।

नाडा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक चरण सिंह ने कहा कि घटना के बाद अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार सेवकों के काम में उनकी तरफ से दखल नहीं दिया जाता।

तांबे-सोने से तैयार कलश की कीमत 16 लाख

nada sahib gurdwara robbery, sensational exposure by police

गुरुद्वारा नाडा साहिब में रोजाना लगाए जाने वाला 16 लाख की कीमत का कलश चोरी हो गया है। पिछले कई महीनों से यह कलश रोजाना रात में कार सेवकों के स्टोर में रखा जाता था और सुबह इसे दोबारा गुरुद्वारे में लगाया जाता था। इस कलश को तांबे और सोने से तैयार किया गया था। इस में करीब आधा किलो सोना था।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। गुरुद्वारे में चार कलश स्थायी रूप से लगे हुए हैं। पांचवें कलश को भी स्थायी तौर पर लगाया जाना था। मगर कुछ वजहों से पिछले कई महीने से इसे रोजाना सुबह रखा जाता था, जबकि रात को वापस स्टोर में रख दिया जाता था।

कार सेवक सरदार सुक्खा सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार रात भी कलश को गुरुद्वारा में रख दिया गया था। लेकिन सुबह करीब तीन-सवा तीन बजे के बीच जब वह इस कमरे की तरफ गए तो देखा कि ताले टूटे हुए हैं और कलश गायब है।

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सरदार सुच्चा सिंह ने बताया करीब सात महीने पहले इस कलश को दिल्ली से तैयार करवाया गया था। इस कलश में करीब 14 किलोग्राम कॉपर और आधा किलोग्राम सोना था।

विज्ञापन

बेसमेंट में नहीं हैं सीसीटीवी

nada sahib gurdwara robbery, sensational exposure by police

बेसमेंट के जिस कमरे से कलश की चोरी हुई है, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। सरदार सुक्खा सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी गुरुद्वारे में चोरी की घटना हुई थी, लेकिन इस बार चोर धार्मिक स्थल पर लगने वाले कलश को भी चुरा ले गए।

नाडा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार चरण सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से गुरुद्वारा में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बावजूद इसके कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उन्होंने बताया कि अभी 16 और कैमरे लगाए जाने हैं।

चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कलश कार सेवकों की तरफ से लगए जाते थे और इसकी देखभाल भी वही करते थे।
-चरण सिंह, प्रबंधक, नाडा साहिब गुरुद्वारा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जगतार सिंह, एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed