फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha Jail Break accused Gangster Sulakhan Singh arrested

नाभा जेल ब्रेक: बब्बर सुल्तान गिरफ्तार, कांड के दौरान पहनी थी पुलिस की वर्दी

Sun, 30 Apr 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब) Updated Sun, 30 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Nabha Jail Break accused Gangster Sulakhan Singh arrested
नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोपी बब्बर सुल्तान चढ़ा हत्थे
पिछले साल नवंबर में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपियों में से एक सुल्तान उर्फ बब्बर सुल्तान को नवांशहर सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल ब्रेक कांड की जांच कर रही एसआईटी टीम को सौंप दिया गया है। टीम सुल्तान से वारदात के बारे में जरूरी पूछताछ करेगी। पुलिस का दावा है कि नाभा जेल ब्रेक कांड के दौरान आरोपी सुल्तान ने एएसआई की वर्दी पहनी हुई थी।
विज्ञापन


जालंधर जोन के आईजी अर्पित शुक्ला, लुधियाना रेंज के डीआईजी यूरिंदर सिंह हेयर व जिला पुलिस प्रमुख सतिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नाभा जेल कांड का आरोपी अमृतसर के गांव मतेवाल निवासी सुल्खन सिंह उर्फ सुल्तान उर्फ बब्बर सुल्तान को नवांशहर सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुरिंदर चांद, सिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी चंडीगढ़ जा रहा था। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष 22 नवंबर को नाभा जेल ब्रेक की घटना के बाद गैंगस्टर विक्की गौंडर, हरमिंदर सिंह मिंटू, कश्मीर सिंह, अमनदीप सिंह ढोटियां, नीटा दियोल व गुरप्रीत सिंह सेखों जेल से भागने में कामयाब रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुल्तान से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed