{"_id":"59048caa4f1c1b342bc0c4fc","slug":"nabha-jail-break-accused-gangster-sulakhan-singh-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल ब्रेक: बब्बर सुल्तान गिरफ्तार, कांड के दौरान पहनी थी पुलिस की वर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाभा जेल ब्रेक: बब्बर सुल्तान गिरफ्तार, कांड के दौरान पहनी थी पुलिस की वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोपी बब्बर सुल्तान चढ़ा हत्थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल नवंबर में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपियों में से एक सुल्तान उर्फ बब्बर सुल्तान को नवांशहर सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल ब्रेक कांड की जांच कर रही एसआईटी टीम को सौंप दिया गया है। टीम सुल्तान से वारदात के बारे में जरूरी पूछताछ करेगी। पुलिस का दावा है कि नाभा जेल ब्रेक कांड के दौरान आरोपी सुल्तान ने एएसआई की वर्दी पहनी हुई थी।
जालंधर जोन के आईजी अर्पित शुक्ला, लुधियाना रेंज के डीआईजी यूरिंदर सिंह हेयर व जिला पुलिस प्रमुख सतिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नाभा जेल कांड का आरोपी अमृतसर के गांव मतेवाल निवासी सुल्खन सिंह उर्फ सुल्तान उर्फ बब्बर सुल्तान को नवांशहर सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुरिंदर चांद, सिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी चंडीगढ़ जा रहा था।
पिछले वर्ष 22 नवंबर को नाभा जेल ब्रेक की घटना के बाद गैंगस्टर विक्की गौंडर, हरमिंदर सिंह मिंटू, कश्मीर सिंह, अमनदीप सिंह ढोटियां, नीटा दियोल व गुरप्रीत सिंह सेखों जेल से भागने में कामयाब रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुल्तान से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।