फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murthal gangrape, murthal gangrape victim, victim parents, khattar, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat, haryana

मुरथल गैंगरेप: पीड़िता पर मायके-ससुराल वालों ने उठाए सवाल

Tue, 01 Mar 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरथल (सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरथल (सोनीपत) Updated Tue, 01 Mar 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
murthal gangrape, murthal gangrape victim, victim parents, khattar, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat, haryana

मुरथल में अपने साथ 22-23 फरवरी की रात गैंगरेप का दावा करते हुए देवर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने वाली महिला के दावे पर उसके मायके और ससुराल वालों ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को राई इलाके के एक गांव में हुई पंचायत में इसे पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद में उठाया गया कदम बताया गया। पंचायत ने फैसला किया कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उन्हें हकीकत बताएंगे। इस बीच पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल में हुए उपद्रव के दौरान महिलाओं से बदसलूकी और कथित सामूहिक दुष्कर्म की जांच कर रही डीआईजी डा. राजश्री, डीएसपी भारती डबास और सुरेंद्र कौर की टीम ने रविवार को पत्रकारों को बताया था कि एक महिला ने महिला थाने में अपने साथ हुए गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। एफआईआर में उसने अपने सगे देवर व कुनबे के दूसरे लोगों को नामजद करवाया है। डीआईजी ने साथ ही इसमें पारिवारिक विवाद का शक भी जताया था।
विज्ञापन


सोमवार को महिला के ससुराल पक्ष के गांव में इसी सिलसिले में हुई पंचायत में महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया। ग्रामीणों के बीच दोनों ही पक्षों ने कथित गैंगरेप पीड़ित महिला की एफआईआर पर सवाल उठाए। पंचायत में बात उठी कि महिला पहले भी इस तरह की एफआईआर कई बार और कई थानों में दर्ज करवा चुकी है। ऐसे में निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। वे इस मामले में सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। दूसरी ओर पुलिस ने सामने आए इन नए तथ्यों की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं जमीनी विवाद के चलते तो नहीं कराई एफआईआर
पंचायत में सवाल उठाए गए कि महिला का लंबे समय से जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। ऐसे में यह संभव हो सकता है कि इसी रंजिश के चलते यह एफआईआर दर्ज करवाई गई हो। हालांकि पुख्ता तौर पर तो पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा।

ये कराए जा चुके हैं केस दर्ज

murthal gangrape, murthal gangrape victim, victim parents, khattar, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat, haryana
पंचायत के बताया गया कि महिला ने इसने पहले अप्रैल 1999 में रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद सितंबर 1999 में भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
वर्ष 2001 में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। 2013 में भी शाहबाद डेयरी थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई थी। इसी साल उसने पुलिस से सुरक्षा मांगते हुए जान का खतरा बताया था।

पुलिस कर रही है आरोपों की जांच
नरेला में किराए पर रहने वाली इस महिला पर लगे आरोपों की जांच सोमवार को पुलिस ने शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी प्रमिला इसकी जांच कर रही है। शिकायकर्ता के मायके और ससुराल वालों ने पुलिस को महिला की ओर से अतीत में दर्ज कराई गईं एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई हैं।  

ये है मामला
रविवार को नरेला की एक कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 15 वर्षीय बेटी के साथ 22 फरवरी को हरिद्वार से लौट रही थी। बस खराब होने पर कुछ अन्य महिलाओं के साथ वैन में आ रही थी। देर रात मुरथल के पास एक बड़ी सी इमारत के सामने कुछ लड़कों ने वैन रोक ली। वैन के शीशे तोड़कर महिलाओं को बाहर खींच लिया।

कुछ युवक उसे और उसकी बेटी को उठाकर ले गए। उसके साथ गैंगरेप किया। उसने सभी युवकों को पहचान लिया और युवक भी उसे पहचान गए। इस पर उन्होने बेटी को बख्श दिया। शिकायत में उसने अपने ससुर, देवर व जेठ, उनके चार लड़कों के नाम लिखवाए थे। पुलिस ने भी इन सातों के खिलाफ गैंगरेप एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली का कथित प्रत्यक्षदर्शी भी मुकरा, कहा सिर्फ छीनाझपटी हुई

murthal gangrape, murthal gangrape victim, victim parents, khattar, jat andolan, jat reservation, murthal, sonipat, haryana
मुरथल के कथित दुष्कर्म मामले में कथित प्रत्यक्षदर्शी की खोज में डीआईजी डा. राजश्री के नेतृत्व में एक टीम रविवार रात दिल्ली गई। दिल्ली में टीम ने उस प्रत्यक्षदर्शी से बातचीत की, जिसका पता चंडीगढ़ के एक वकील ने बताया था।

पुलिस के अनुसार उस प्रत्यक्षदर्शी ने भी सिर्फ छीनाझपटी, मारपीट और गाड़ियां तोड़ने की बात बताई है। किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने या फिर गैंगरेप जैसी वारदात देखे जाने से उसने इनकार किया।

वर्जन
हमारा पहला काम शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करना था, सो हमने किया। अब सामने आया है कि यह महिला पहले भी ऐसे कई मामले दर्ज करवा चुकी है। इस पर भी हमने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविवार रात को दिल्ली में एक गवाह के भी बयान लिए गए हैं, जिसने छेड़छाड़ या गैंगरेप की घटना से इंकार किया है।  -डा. राजश्री, डीआईजी, हरियाणा पुलिस

अगर जांच मेरे पास होती तो अब तक हो चुका होता खुलासा: रेखा शर्मा
मुरथल के कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रेखा शर्मा सोनीपत पहुंची। उन्होंने महिला थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत देने वाली नरेला की महिला और उसकी बेटी से बातचीत की और अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया।

उन्होंने कहा कि अगर यह जांच उनके पास होती तो अब तक मामले का खुलासा हो चुका होता। रेखा शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता की बेटी सहमी हुई थी, इसीलिए उसे दिलासा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की रिपोर्ट आयोग को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed