फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murderous attack on newly married couple by family

घरवालों को रास नहीं आया उनका प्रेम विवाह, जानलेवा हमला

Wed, 10 Jun 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Jun 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
murderous attack on newly married couple by family

प्रेम विवाह कर दोनों हंसी खुशी साथ रह रहे थे लेकिन लड़की के परिजनों को ये गवारा नहीं हुआ और दलित नवविवाहित जोड़े पर लड़की के परिजनों ने हमला कर दिया। मामला पंजाब के अमृतसर के गुरु अर्जुन देव नगर का है।

विज्ञापन


हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस बेबस दिखी। पुलिस ने नवविवाहित जोड़े को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस पर पुलिस मुलाजिम बिकर सिंह ने अपनी पिस्तौल निकालकर एक हमलावर के दांत पर मारी जिससे उसका दांत टूट गया।
विज्ञापन


गुरु अर्जुन देव नगर निवासी रणबीर सिंह की शादी 4 अप्रैल को लवजीत कौर के साथ पंचकूला सेक्टर-2 के गुरुद्वारा दशमेश पिता पातशाही दसवी बुड्ढा दल में हुआ था। हाईकोर्ट में चार मई को सुरिंदर गुप्ता की अदालत में प्रेम विवाह का रजिस्ट्रेशन हुआ था। अदालत ने स्टेट ऑफ पंजाब, कमिश्नर ऑफ पुलिस, एसएचओ बी डिवीजन, लड़की के पिता सुखदेव सिंह और मां कुलदीप कौर को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़े को लड़की के परिवार से धमकियां मिल रही थी

murderous attack on newly married couple by family

पुलिस कमिश्नर से उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात करने के लिए कहा गया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। नवविवाहित जोड़े को लड़की के परिवार से धमकियां मिल रही थी।

पुलिस उन्हें सुरक्षा देने के बजाय 6 माह के लिए घर से दूर रहने के लिए सलाह दे रही थी। शनिवार रात नवविवाहित जोड़े को पता चला कि लड़की के परिजनों द्वारा उन पर हमला करने के लिए सलाह बनाई जा रही है। इस पर उन्होंने कोट मित्त सिंह चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह को फोन किया।

पहले चौकी इंचार्ज ने उनका फोन नहीं सुना। बाद में उन्होंने 181 नंबर पर फोन किया जहां पर उनकी शिकायत दर्ज हुई। तब तक लड़की के परिजन साबी, दीपू, सागर और जसपाल ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ ईंटों और शीशे की बोतलों से उन पर हमला कर दिया।

कोट मित्त सिंह चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि नवविवाहित जोड़े के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस सुरक्षा के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़े ने खुद ही इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed