{"_id":"5648a0dba1d6320433e7df2506f9b206","slug":"murderer-of-plumber-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवकों ने ही किया था प्लंबर का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवकों ने ही किया था प्लंबर का कत्ल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jan 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
उनतालीस बार चाकुओं से गोदकर प्लंबर देशराज की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो पड़ोसियों को बापूधाम से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनास स्थित ईडब्लूएस कालोनी निवासी अजय और महेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि अजय और महेश मृतक की पत्नी पर गलत नजर रखे थे। कुछ दिन पहले ही मृतक देशराज ने दोनों को पत्नी पर गलत नजर रखने के चलते धमकाया था।
इसका बदला लेने के लिए पहले अजय और महेश ने देशराज को शराब पिलाई फिर दोनों ने उसकी हत्या कर दी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने महेश और अजय को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि प्लंबर देशराज की हत्या के बाद पुलिस ने जब उसका मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल राजेश के नंबर से गई हुई थी। पुलिस ने राजेश से पूछताछ की तो पता चला कि उसका फोन अजय ने मिस कॉल के लिए लिया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि धनास स्थित ईडब्लूएस कालोनी केअजय ने दो जनवरी को शाम छह बजे टैक्सी चालक महेश कुमार को फोन पर टैक्सी लेकर धनास बैरियर पर बुलाया था।
टैक्सी चालक धनास बैरियर पर अजय, महेश और देशराज को बैठाकर बुड़ैल लेकर गया। वहां तीनों ने जमकर शराब पी। अजय ने दुबारा टैक्सी चालक को गारबेज प्लांट के पास चलने को कहा और उसे वहा खड़ा करके तीनों सैर करने चले गए।
थोड़ी देर बाद अजय और महेश खून से लथपथ आए और महेश को कहा कि उन्होंने देशराज की हत्या कर दी है। इसके बाद अजय और महेश ने धमकी दी और मौलीजागरां छोड़ने के लिए कहा।
टैक्सी चालक महेश ने डर के मारे दोनों को मौलीजागरां छोड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने महेश और अजय को बापूधाम से दबोच लिया था।
ध्यान रहे कि डड्डूमाजरा से धनास जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में शनिवार को प्लंबर देशराज का शव मिला था। तेजधार चाकू से गर्दन पर 20 और पेट पर 19 वार किए गए थे ।
चाकू और खून से सने कपड़े नहीं हुए बरामद
पुलिस ने प्लंबर देशराज की हत्या में इस्तेमाल चाकू और आरोपियों के खून से सने कपड़े अभी तक नहीं बरामद किए हैं। इसके अलावा हत्या करने के समय आरोपी महेश की दाएं हाथ की अंगुली में चाकू लग गया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेश ने देशराज के हाथ पकड़ लिए थे और अजय ने उस पर चाकू से वार किए थे।
कोट
प्लंबर की हत्या के मामले में पड़ोसी अजय और महेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मृतक की पत्नी पर गलत नजर रखे थे, जिसके चलते मृतक और आरोपियों के बीच बहस भी हो चुकी थी। महेश और अजय ने योजना बनाकर प्लंबर देशराज की हत्या की।
- डॉ सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी