फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   murder, wife murder, husband murder, crime, bathinda murder, muktsar murder, punjab

दो केस, दो कत्ल: पति बना कातिल, पत्नी ने खुद उजाड़ा सुहाग

Fri, 13 May 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/बठिंडा Updated Fri, 13 May 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
murder, wife murder, husband murder, crime, bathinda murder, muktsar murder, punjab
मर्डर
पंजाब में रिश्तों का कत्ल होने के दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें एक जगह पति का कत्ल किया गया तो दूसरी जगह पत्नी का। पहली घटना में मुक्तसर के गांव काउणी में बुधवार देर रात को चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना कोटभाई पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके  पिता को उसकी माता के चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के उसके जीजा से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर उसके माता-पिता अकसर लड़ाई झगड़ा करते रहते थे। बुधवार शाम को भी उक्त व्यक्ति उनके घर आया हुआ था। इस दौरान ही उसके माता-पिता में तकरार हो गई।
विज्ञापन


तकरार बढ़ते-बढ़ते बात हाथापाई तक पहुंच गई। इतने में ही आरोपी जगदीश सिंह ने घर में पड़े तेज हथियार से उसकी माता पर वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना कोटभाई के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

murder, wife murder, husband murder, crime, bathinda murder, muktsar murder, punjab
हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : Demo pic
बठिंडा के थाना सदर पुलिस ने मलकीत सिंह की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करमजीत कौर, उसके प्रेमी जग्गा सिंह और प्रेमी के दोस्त भोला सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों ने मलकीत सिंह की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छह मई को मलकीत सिंह निवासी बीड तलाब का घर में शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जब पुलिस ने मृतक मलकीत सिंह की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी करमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके और जग्गा सिंह के प्रेम संबंध थे, जिसके बारे में उसके पति को जानकारी थी।

इसके चलते उसने अपने प्रेमी जग्गा सिंह और उसके दोस्त भोला सिंह से मिलकर मलकीत सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। थाना सदर प्रभारी जसवीर सिंह का कहना था कि मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी भोला सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed